Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Coronavirus
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर से शुरू हो गया है। एक बार फिर से पूरे देश में कोरोना के मामले तूल पकड़ रहे हैं। जिसमें महाराष्ट्र कोरोना वायरस महामारी के अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐसे में व्हाट्सएप पर 57 सेकेंड की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक न्यूज़ एंकर को न्यूज़ प्रेजेंट करते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया कि केला खाने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और केले में भरपूर मात्रा में विटामिन B6 होता है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केला खाने से कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा जा सकता है। इसलिए हमें रोजाना केला खाना चाहिए ताकि कोरोना वायरस से बचा जा सके।
देखा जा सकता है कि इस वीडियो को फेसबुक और ट्विटर पर पिछले साल कई यूज़र्स द्वारा शेयर किया गया था।

ट्विटर पर भी इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है।
वायरल पोस्ट के आर्काइव वर्ज़न को यहां और यहां देखा जा सकता है।
केला खाने से कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा जा सकता है, इस दावे की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल शुरू की। InVID की मदद से हमने कुछ कीफ्रेम्स बनाए। एक कीफ्रेम को Google Reverse Image Search की मदद से खंगालने पर हमें ABC News (Australia) के आधिकारिक चैनल पर 24 जनवरी, 2020 को अपलोड की गई एक वीडियो मिली। इस वीडियो में न्यूज़ एंकर बता रही है कि यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के वैज्ञानिक कोरोना वायरस की वैक्सीन बना रहे हैं। 3 मिनट 39 सेकेंड की वीडियो को हमने पूरा सुना। लेकिन इस वीडियो में कहीं भी हमने न्यूज़ एंकर को यह कहते हुए नहीं सुना कि केला खाने से कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा जा सकता है।
खोज के दौरान हमने डब्लूएचओ की आधिकारिक वेबसाइट को खंगाला। जहां Q/A सेक्शन में एक सवाल का जवाब देते हुए बताया गया है कि ऐसा कोई भी फल नहीं है जिसका रोजाना सेवन करने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।

कुछ कीवर्ड सर्च करने पर पर हमें 19 मार्च 2020 को AP News द्वारा प्रकाशित की गई एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के मुताबिक University of Queensland in Australia ने अपनी रिसर्च में यह साबित कर दिया है कि केला खाने से कोरोना वायरस संक्रमण का कोई लेना-देना नहीं है। केला खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और इसमें फाइबर,पोटैशियम, विटामिन बी-6 और पानी प्रचुर मात्रा में होता है।

अधिक जानकारी के लिए हमने Centers for Disease Control and Prevention की आधिकारिक वेबसाइट को भी खंगाला। पड़ताल के दौरान हमें वहां भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली जिससे साबित होता हो कि केला खाने से कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा जा सकता है। वेबसाइट पर मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस से बचने के लिए कुछ चीज़ों का ध्यान रखना पड़ता है। जैसे कि हमेशा मास्क पहनकर रहें जिससे आपकी नाक और मुंह ढका हुआ रहेगा, दो गज की दूरी का पालन करें, कुछ खाने से पहले हमेशा साबुन से अपने हाथ धोएं और यदि पानी नहीं है तो कुछ भी छूने से पहले अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से हमेशा बचें।

Read More: क्या कोरोना वायरस वैक्सीन के ज़रिए शरीर में नहीं डाली जा रही है माइक्रोचिप?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो का बारीकी से अध्ययन करने पर हमने पाया कि यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के वैज्ञानिकों ने इस तरह की कोई रिसर्च नहीं की है, जिससे साबित हो कि केला खाने से कोरोना वायरस के प्रकोप से बचा जा सकता है। लोगों को भ्रमित करने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक दावा किया जा रहा है।
Centers for Disease Control and Prevention
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Shaminder Singh
May 16, 2024
Komal Singh
June 12, 2024
Vasudha Beri
June 7, 2024