Coronavirus
क्या स्वस्थ व्यक्ति को नहीं है मास्क पहनने की जरूरत? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भ्रामक दावा
सोशल मीडिया इन दिनों पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो एक सरकारी प्रचार का है। जहां एक महिला यह जानकारी दे रही है कि सबको मुँह पर मास्क लगाना अनिवार्य नहीं है।
महिला के अनुसार अपने मुँह पर सिर्फ वह व्यक्ति मास्क लगाए जो स्वस्थ नहीं है या जिसे सर्दी,खासी या बुखार हो। वीडियो में दिख रही महिला का कहना है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को मास्क लगाने की कोई जरूरत नहीं है।
सोशल मीडिया पर एक सरकारी विज्ञापन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसी वीडियो को newschecker.in के एक पाठक ने व्हाट्सअप पर हमें भेजकर इसकी प्रमाणिकता जांचने को कहा।
Fact Check / Verification
कोरोना वायरस का कहर भारत में दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आज भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 33 लाख के पार हो चुका है। वहीं वायरस से मरने वालों की संख्या 60 हजार के पार हो चुकी है। ऐसे में केंद्र व राज्य सरकारें इस वायरस से लड़ने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं।
वायरल वीडियो की जाँच के लिए हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़कर रिवर्स इमेज टूल की मदद से गूगल पर खोजना शुरू किया। जहां पड़ताल के दौरान हमें Collector Ujjain नाम के पेज पर वायरल वीडियो मिला। जिसे 19 मार्च साल 2020 को पेज पर अपलोड किया गया है।

वीडियो में जानकारी दी जा रही है कि स्वस्थ व्यक्ति को मास्क पहनने की कोई जरूरत नहीं है। मास्क सिर्फ उन लोगों को पहनने की जरूरत है जिन्हें सर्दी खासी या बुखार के कोई लक्षण हों।
दावे की पड़ताल के दौरान हमें दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर 5 महीने पहले की छपी एक रिपोर्ट मिली। जहां इस बात की जानकारी दी गयी है कुछ विशेषज्ञों ने बताया है कि स्वस्थ व्यक्तियों को मास्क की कोई जरूरत नहीं।

मामले की अधिक जानकारी के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजा। इस दौरान हमें india.com नाम की वेबसाइट पर 7 मार्च साल 2020 को छपा एक लेख मिला। जहां इस बात की जानकारी दी गयी है कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह निर्देश जारी किये हैं कि स्वस्थ व्यक्ति को मास्क की जरूरत नहीं। जिन्हें कोई लक्षण नहीं उन्हें मास्क की जरूरत नहीं।

इसके बाद हमने भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर उक्त आदेश को खंगाला। इस दौरान हमें 9 मार्च साल 2020 को वेबसाइट पर केंद्र सरकार द्वारा जारी हुआ एक आदेश मिला।

आदेश के लिंक पर क्लिक करने पर हमें उसकी पीडीएफ फाइल मिली। जहां यह बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को कोई लक्षण नहीं है तो उसे मेडिकल मास्क पहनने की कोई आवश्यकता नहीं है।

उपरोक्त मिले तथ्य उस वक्त के हैं जब भारत में कोरोना वायरस का शुरुआती दौर था। इसलिए हमने वायरल दावे की पुष्टि के लिए गूगल पर और बारीकी से खोजा। खोज के दौरान हमें CDC.gov नाम की वेबसाइट पर 7 अगस्त साल 2020 को छपे एक लेख से मास्क से संबंधित कुछ जानकारियाँ मिली।
इस दौरान वेबसाइट से हमें जानकारी मिली कि यहाँ सबको मास्क पहनना अनिवार्य बताया गया है।

इसके साथ उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमें ncbi.nlm.nih नाम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी यही जानकारी मिली कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है।

Conclusion
वायरल वीडियो की जाँच में हमने पाया कि यह वीडियो मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा बनाया गया है। साथ ही यह वीडियो हाल ही का नहीं बल्कि पांच माह पुराना है। जब कोरोना वायरस का भारत में शुरुआती दौर चल रहा था। हाल के हालातों के मद्देनजर मास्क, सैनेटाइजर तथा सोशल डिस्टेंसिंग पूर्ण रूप से अनिवार्य है।
Result- Misleading
Our sources
https://www.facebook.com/watch/?ref=external&v=495061238050778
https://www.mohfw.gov.in/pdf/Useofmaskbypublic.pdf
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC7314683/
https://www.cdc.gov/coronavirus/2019-ncov/prevent-getting-sick/cloth-face-cover-guidance.html
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें:9999499044या ई-मेल करें:checkthis@newschecker.in