Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
ट्विटर पर 45 सैकेंड का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अमूल के आइसक्रीम पार्लर में हंगामा करती हुई नज़र आ रही है। दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम युवक ने झूठ बोलकर इस हिंदू लड़की से शादी की। लड़की को बाद में पता चला कि लड़का पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
वायरल वीडियो के आर्काइव वर्ज़न को यहां देखा जा सकता है।
देखा जा सकता है कि इस वीडियो को ट्विटर पर कई यूज़र्स द्वारा शेयर किया जा रहा है।
देखा जा सकता है कि इस वीडियो को फेसबुक पर कई यूज़र्स द्वारा शेयर किया जा रहा है।

अमूल आइसक्रीम पार्लर में हंगामा कर रही महिला के वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल को शुरू की। Google Keywords Search की मदद से खोजने पर हमें MP Breaking News द्वारा प्रकाशित की गई मीडिया रिपोर्ट मिली।

इस रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा मामला इंदौर का है। नेहा पाटिल नाम की महिला ने अपने पति पर धोखे से शादी करने का आरोप लगाया था। दरअसल महिला का आरोप है कि तीन साल पहले आनंद पाटिल ने खुद को अनाथ बताकर 2017 में उससे आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। जून में नेहा पाटिल को पता लगा कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चें हैं।
अधिक खोजने पर हमें Daily Motion और दैनिक भास्कर द्वारा प्रकाशित की गई रिपोर्ट्स भी मिली। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा पाटिल ने अपने पति आनंद पाटिल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उसकी दुकान पर जमकर हंगामा किया था।

YouTube खंगालने पर हमें 91News9 और Policewala Web News द्वारा अपलोड की गई वीडियो मिली। इस वीडियो में भी यही जानकारी दी गई है कि दंपत्ति का नाम नेहा पाटिल और आनंद पाटिल है। महिला बात करने के लिए पति के आइसक्रीम पार्लर गई थी और वहां जाकर उसने तोड़फोड़ की थी।
पड़ताल के दौरान हमें Neha Raghuvanshi Patil की फेसबुक प्रोफाइल भी मिली। जहां पर उन्होंने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हुई है। कैप्शन में लिखा हुआ है 2017 की अच्छी यादें।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का बारीकी से अध्ययन करने पर हमने पाया कि वीडियो में हंगामा कर रही महिला का लव-जिहाद से कोई लेना-देना नहीं है। पड़ताल में हमने पाया कि महिला के आइक्रीम की दुकान पर हंगामा करने का कारण पति के धोखाधड़ी से शादी करने का था। यह दोनों ही हिंदू हैं। लड़की का नाम नेहा पाटिल है और लड़के का नाम आनंद पाटिल है।
Daily Motion https://www.dailymotion.com/video/x7wtlpu
MP Breaking https://mpbreakingnews.in/madhya-pradesh/indore/woman-creates-uproar-indore/
Facebook https://www.facebook.com/neha.raghuvanshi.33234
YouTube https://www.youtube.com/watch?v=mOSDAY5QWRg
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
June 20, 2024
Komal Singh
May 16, 2024
Komal Singh
April 8, 2024