Fact Check
आम आदमी पार्टी के इस वायरल पोस्टर का यहां जानें सच
Claim
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने गुजरात में हिन्दू पूजा पद्धति को गलत बताते हुए लोगों से नमाज पढ़ने की अपील की है.
Fact
गुजरात में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में राज्य में राजनैतिक आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो चुका है. भाजपा और कांग्रेस के दावों के बीच पंजाब विधानसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी भी चुनावों की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इसी क्रम में सोशल मीडिया यूजर्स एक तस्वीर शेयर कर आप द्वारा गुजरात में हिन्दू पूजा पद्धति को गलत बताते हुए लोगों से नमाज पढ़ने की अपील का दावा कर रहे हैं.
बता दें कि यह दावा पूर्व में भी वायरल हो चुका है, जिसके बाद Newschecker ने 12 जुलाई, 2021 को इस दावे की पड़ताल की थी. हमारी पड़ताल में यह बात सामने आई थी कि आप के जिस पोस्टर पर हिन्दू पूजा पद्धति को गलत बताते हुए नमाज पढ़ने की बात लिखे होने का दावा किया जा रहा है, वह असल में एडिटेड है. सिद्धार्थ नामक एक आप समर्थक ट्विटर यूजर ने असल पोस्टर शेयर कर वायरल तस्वीर के एडिटेड होने की बात कही थी.

इसी दावे पर Newschecker द्वारा गुजराती भाषा में किए गए फैक्ट चेक को यहां पढ़ा जा सकता है.
इस तरह स्पष्ट है कि ‘आप’ द्वारा गुजरात में हिन्दू पूजा पद्धति को गलत बताते हुए नमाज पढ़ने की अपील के नाम पर शेयर किया जा रहा वायरल पोस्टर एडिटेड है.
Result: Altered Photo/Video
यदि आपको यह फैक्ट चेक पसंद आया है और आप इस तरह के और फैक्ट चेक पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in