Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया गया है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौर्य समाज का अपमान किया है। दावे के मुताबिक अखिलेश ने यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।
11 सेकंड के इस वायरल क्लिप में अखिलेश यादव बोलते हुए नज़र आ रहे हैं कि ‘ये डिप्टी सीएम किसने बना दिया इनको, इनको कूड़े का काम और नाली साफ़ करने का काम दोबारा दे देना चाहिए।
अरविंद मेनन नामक फेसबुक यूजर ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, ‘यह सिर्फ़ केशव प्रसाद मौर्य जी का नहीं बल्कि समस्त मौर्य समाज का अपमान है। अखिलेश यादव को जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए।’
उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त फेसबुक पोस्ट के आर्काइव को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
Crowdtangle टूल की सहायता से किये गए विश्लेषण के मुताबिक, इस वीडियो को पिछले तीन दिनों में फेसबुक पर कुल 40 बार पोस्ट किया गया है। जहां कुल 36,055 इंटरैक्शन (रिएक्शन, कमेंट, शेयर) हैं।
उपरोक्त दावे को ट्विटर पर भी शेयर किया गया है।
आये दिन उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर कई फेक दावे शेयर किए जाते रहे हैं। अभी हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मंच से एक व्यक्ति को डांटकर नीचे जाने को कहा गया था। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मंच से भगाकर अपमानित किया गया। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ, जिसका फैक्ट चेक यहाँ पढ़ा जा सकता है।
6 सितंबर 2021 को zeenews.india.com द्वारा प्रकाशित एक लेख के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सूबे में जाति और धर्म की बात होना स्वाभाविक है। उपरोक्त लेख के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सत्ता की चाभी सूबे के ओबीसी (OBC) मतदाताओं के पास है। बतौर लेख, 2001 में उत्तर प्रदेश में ओबीसी आबादी 54% थी, जिसमें यादव आबादी 19.4 फीसदी थी और गैर-यादव ओबीसी आबादी 31 फीसदी के आस-पास थी।
क्या सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौर्य समाज का अपमान किया है? सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस दावे का सच जानने के लिए हमने इसे invid टूल की मदद से कुछ की-फ्रेम्स में बदला। इसके बाद एक की-फ्रेम के साथ गूगल रिवर्स सर्च किया। लेकिन हमें वायरल वीडियो से संबंधित कोई रिपोर्ट नहीं मिली।
इसके बाद हमने यूट्यूब पर कुछ कीवर्ड्स के साथ सर्च किया। इस दौरान हमें Samajwadi party के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया एक वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो को पूरा देखने पर पता चला कि 11 सेकंड की वायरल क्लिप इसी वीडियो से काटकर शेयर की जा रही है।
प्राप्त वीडियो को देखने के बाद मालूम हुआ कि अखिलेश यादव ने ‘ये डिप्टी सीएम किसने बना दिया इनको, इनको कूड़े का काम और नाली साफ़ करने का काम दोबारा दे देना चाहिए’ बात बोली है, लेकिन केशव प्रसाद मौर्य के लिए नहीं बल्कि यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के लिए कहा है। वीडियो के 40 मिनट 50 सेकंड पर, वायरल वीडियो क्लिप को देखा जा सकता है। गौरतलब है कि दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बनने से पहले लखनऊ के मेयर भी रह चुके हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मौर्य समाज का अपमान किया है, इस दावे के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील यादव से संपर्क किया, उन्होंने हमें बताया कि “अखिलेश यादव ने ये बात दिनेश शर्मा के लिए कही थी। उन्होंने केशव प्रसाद मौर्या के लिए ऐसा नहीं कहा था।”
इस तरह हमारी पड़ताल में यह साफ़ हो गया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावा शेयर किया गया है। हालांकि, अखिलेश यादव ने यह बात यूपी के दूसरे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के लिए कही थी। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने अखिलेश यादव के इस बयान को केशव प्रसाद मौर्या से जोड़कर शेयर करना शुरू कर दिया।
Samajwadi Party Youtube Channel
Direct Contact
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Runjay Kumar
June 10, 2024
Komal Singh
June 6, 2024
Komal Singh
May 31, 2024