Fact Check
Fact Check: बागेश्वर धाम नहीं गए सलमान खान, फर्जी दावा हुआ वायरल
Claim
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बागेश्वर धाम पहुंचे और वहां उन्होंने पूजन कर आरती भी उतारी.

Fact
सबसे पहले हमने कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया. इंटरनेट पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिसमें बताया गया हो कि सलमान खान बागेश्वर धाम पहुंचे. बागेश्वर धाम और सलमान खान के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
इसके बाद पुष्टि करने के लिए हमने बागेश्वर धाम में मीडिया का कामकाज संभाल रहे कमल अवस्थी से बात की. उनका भी यही कहना था कि ये फर्जी खबर है कि सलमान खान बागेश्वर धाम आए थे. कमल के अनुसार, सलमान बागेश्वर धाम कभी नहीं आए.
कुछ दिनों पहले इसी जैसा एक फर्जी पोस्ट वायरल हुआ था कि बॉलीवुड एक्टर गोविंदा बागेश्वर धाम पहुंचे. ये दावा भी झूठा था. यही दावा क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर भी हुआ था. दोनों फर्जी पोस्ट्स पर Newschecker ने खबरें भी की थीं.
Result: False
Our Sources
Telephonic conversation with Bageshwar Dham media person Kamal Awasthi
Self Analysis
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in