Fact Check
साल 2018 में हुई रेल दुर्घटना की तस्वीरें गलत दावे के साथ हुईं वायरल
एक ट्रेन में लगी आग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। दावा किया गया है कि छपरा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसके चलते लोग जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से नीचे कूद गए।
वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
वायरल पोस्ट को सोशल मीडिया पर लेख लिखे जाने तक 138 लाइक मिले हैं तो वहीं ,29 यूज़र्स द्वारा इसे शेयर भी किया गया है।
Fact Check / Verification
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और घटना का सच जानने के लिए, कुछ के कीवर्ड्स के माध्यम से गूगल पर खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें न्यूज़ 18 की वेबसाइट पर 08 फरवरी 2021 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। यहां जानकारी दी है कि बिहार के छपरा में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पटरी से उतर गयी थी, लेकिन इस लेख में कहीं भी ट्रेन में आग लगने का कोई जिक्र नहीं हुआ है।
वायरल तस्वीर की ठोस जानकारी के लिए, हमने बारीकी से गूगल पर दोबारा खोजा। इस दौरान मिले परिणामों से हमने जाना कि ट्रेन के डिब्बों में लगी आग की यह तस्वीर, साल 2019 में भी वायरल दावे के साथ ट्विटर पर शेयर की गयी थी।
वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
साल 2019 से वायरल हो रही यह तस्वीर कहाँ की है और किस घटना से सम्बंधित है, इसका सच पता करने के लिए, कुछ कीवर्ड्स के माध्यम से गूगल पर खोजना शुरू किया। इस दौरान आग से जलते हुए ट्रेन के डिब्बों की तस्वीर, अमर उजाला की वेबसाइट पर 22 मई 2018 को प्रकाशित एक लेख में मिली।
प्राप्त लेख के मुताबिक, यह तस्वीर नई दिल्ली से विशाखापट्टनम जा रही आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस (22416) ट्रेन की है, जब साल 2018 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के बिरला नगर स्टेशन के पास ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई थी।
वायरल तस्वीर की पुष्टि के लिए, हमने गूगल पर एक बार दोबारा खोजा। जिसके बाद हमें ANI News के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर घटना का पूरा वीडियो मिला। यूट्यूब पर वीडियो को 21 मई 2018 को अपलोड किया गया था। यहां भी जानकारी दी गयी है कि घटना आंध्र प्रदेश सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की है।
Conclusion
पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से पता चला कि ट्रेन के डिब्बों में लगी आग की यह वायरल तस्वीरें, छपरा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस की नहीं, बल्कि नई दिल्ली से विशाखापट्टनम जा रही आंध्रप्रदेश सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की है। साल 2018 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हुई रेल दुर्घटना की तस्वीरें, मौजूदा समय का बताकर गलत दावे के साथ वायरल हैं।
Result- Misleading
Our Sources
https://www.youtube.com/watch?v=LSAUhYlAYO0
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in