Fact Check
Weekly Wrap: चंद्रयान-3, नूंह हिंसा और शिरडी साईं ट्रस्ट से जुड़े टॉप 5 फर्जी दावों के फैक्ट चेक
इस सप्ताह नूंह हिंसा को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जाने लगा कि नूंह में हुई हिंसा के बाद गिरफ्तारी के दर से बिट्टू बजरंगी रोने लगा। शिरडी साईं ट्रस्ट को लेकर भी एक दावा तेजी से वायरल हुआ। पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि ट्रस्ट ने हज कमेटी को 35 करोड़ रूपये दान दिया है। चंद्रयान-3 को लेकर भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। इसी बीच एक पोस्ट को शेयर करते हुए कहा जाने लगा कि चंद्रयान के साथ गए वैज्ञानिक शोध में जुट गए हैं। इसी तरह कई अन्य मामलों पर इस हफ्ते सोशल मीडिया पर वायरल टॉप 5 फर्जी खबरों का सच, इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

हॉलीवुड फिल्म के सीन को चंद्रयान-3 का वीडियो बताकर भ्रामक दावा वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया गया कि इसमें चंद्रयान-3 के साथ गए वैज्ञानिक शोध करते दिख रहे हैं। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या शिरडी साईं ट्रस्ट ने हज कमेटी को दान में दिए 35 करोड़ रुपए?
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि शिरडी साईं ट्रस्ट ने हज कमेटी को 35 करोड़ रुपए का दान दिया है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

बिट्टू बजरंगी का पुराना वीडियो नूंह हिंसा से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेेयर कर दावा किया जा रहा है कि हरियाणा के नूंह हिंसा के बाद गिरफ्तारी के डर से बिट्टू बजरंगी रोने लगा। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

ज्ञानवापी ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग रिपोर्ट का दावा करने वाला यह पोस्ट फर्जी है
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि कार्बन डेटिंग रिपोर्ट के अनुसार, काशी विश्वनाथ शिवलिंग 8 हजार वर्ष पुराना है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या भगवान राम के नाम पर अमेरिका में लांच हुई कार?
सोशल मीडिया पर एक कार की तस्वीर वायरल हो गई। तस्वीर के जरिए कहा जाने लगा कि अमेरिका में भगवान राम के नाम से कर लांच हुई है। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in