Fact Check
Fact Check: कोरोमंडल एक्सप्रेस का एक महीना पुराना वीडियो हालिया हुए ट्रेन हादसे का बताकर वायरल
Claim
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया जा रहा है कि ये बालासोर (Balasore) में हुए कोरोमंडल ट्रेन (Coromandel express) हादसे से कुछ देर पहले का है।

Fact
दावे की सत्यता जानने के लिए हमने Invid टूल की मदद से वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम बनाए। इसके बाद एक कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। हमें Sidhant Kumar Panda नामक ट्विटर यूजर के हैंडल से 5 मई को किया गया एक ट्वीट मिला। इसमें वायरल वीडियो मौजूद है। ट्वीट के साथ कैप्शन में लिखा है, “ट्रेन नम्बर 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस (स्लीपर कोच) का यह हाल है। कृपया आवश्यक कार्यवाही करें। हममें से हर कोई जिसके पास कन्फर्म सीटें हैं, उसे बहुत कष्ट उठाना पड़ रहा है। मेरा पीएनआर नंबर 6318071331।”

इस वीडियो के चर्चा में आने के बाद Sidhant Kuamar Panda ने 5 मई को किए अपने ट्वीट के नीचे 3 जून को किए एक ट्वीट में लिखा है, “मैं सुरक्षित हूं। मैंने कुछ दिन पहले इस ट्रेन (कोरोमंडल एक्सप्रेस) से यात्रा की थी। मैं सभी को उनकी चिंता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”

इसके अलावा कई अन्य ट्विटर यूजर ने भी कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई वीडियो कुछ सप्ताह पहले भी शेयर किए थे। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने ट्रेन में मौजूद दुर्वयवस्था को रेखांकित किया है।
गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर जिले के पास बीते शुक्रवार को भीषण रेल हादसा हुआ। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में अंतिम रिपोर्ट लिखे जाने तक अबतक 288 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और लगभग 800 लोग घायल हुए हैं।
कुलमिलाकर, यह स्पष्ट है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस का एक महीना पुराना वीडियो ओडिशा में बीते दिनों हुए ट्रेन दुर्घटना से कुछ देर पहले का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
Result: Missing Context
Our Sources
Tweet by a user Sidhant Kumar Panda on May 5, 2023
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in