Fact Check
क्या नेपाल पुलिस ने किया भारतीय सेना के जवानों को गिरफ्तार?
क्लेम
नेपालियों ने 11 भारतीय जवानों को पकड़ लिया।
ट्वीट का आर्काइव यहाँ देखा जा सकता है।
पड़ोसी मुल्क नेपाल इन दिनों अपने भौगोलिक नक़्शे को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत को घेर रहा है। नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली ने देश की सीमा से लगती कई जगहों, मसलन काला पानी सहित कुछ अन्य स्थानों को नेपाल का बताया है। उनके मुताबिक़ भारत को चाहिए कि वह नेपाल को उसकी भूमि वापस करे। इसी बीच सोशल मीडिया में एक खबर वायरल हो गई। आजतक समाचार चैनल की एक क्लिप में कहा जा रहा है कि नेपाल पुलिस ने बॉर्डर पर 11 भारतीय जवानों को बंधक बना लिया है।
यह दावा फेसबुक पर भी तेजी से शेयर किया गया है।

फैक्ट चेक:
देश का पड़ोसी मुल्क नेपाल कई राज्यों की सीमाओं से जुड़ा हुआ है। बीते कुछ दिनों से वह भारत के खिलाफ आग उगल रहा है। कई जानकार मानते हैं कि नेपाल, भारत से सीमा विवाद चीन के उकसावे की वजह से कर रहा है। हलांकि वायरल दावे में कहा गया है कि नेपाल पुलिस ने 11 भारतीय जवानों को गिरफ्तार किया है। दोनों देशों के बीच तनातनी के बीच यह दावा बेहद सत्य प्रतीत हो रहा था। लेकिन वाकई में इस दावे की हकीकत जानने के लिए पड़ताल शुरू की। पड़ताल के लिए सबसे पहले Invid टूल्स की मदद से वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ते हुए रिवर्स इमेज की सहायता से खोजना शुरू किया। इस दौरान कुछ कीवर्ड्स डालने पर कई ख़बरों के लिंक खुलकर सामने आये।


खोज के दौरान कहीं भी इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि हालिया घटनाक्रम में नेपाल पुलिस ने किसी भारतीय जवान को हिरासत में लिया है। करीब 5 साल पहले सीमा सुरक्षा बल के 13 जवानों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नेपाली सेना ने भारतीय जवानों पर सीमा उल्लंघन का आरोप लगाया था। हालांकि उस समय सेना के एक उच्च अधिकारी ने कहा था कि भारतीय जवान गलती से सीमा पार कर गए थे। बीबीसी के मुताबिक बाद में नेपाल ने जवानों को सकुशल वापस भेज दिया था।

खोज के दौरान आजतक का वह पूरा वीडियो प्राप्त हुआ जिसे एडिट करके वायरल किया गया है।
हमारी पड़ताल में यह साफ़ हो गया कि नेपाल पुलिस द्वारा जिन भारतीय जवानों को पकड़े जाने की बात हो रही है वह घटना करीब 5 साल पुरानी है। हालिया दिनों में नेपाली पुलिस ने किसी भी भारतीय जवान को गिरफ्तार नहीं किया है।
Tools Used
InVID
Twitter Advanced Search
Google Reverse Image
YouTube
Snipping
Result- Misleading