Claim
सोशल मीडिया पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया का एक वीडियो वायरल है. दावा किया जा रहा है कि उन्होंने नाराज होकर बीजेपी छोड़ दी है. वीडियो मे गौरव कह रहे हैं कि बीजेपी षड्यंत्र रचती है कि देश में लोगों को कैसे बांटा जाए और सांप्रदायिक दंगे करवाए जाएं. ट्विटर और फेसबुक पर कई लोग इस पोस्ट को शेयर कर चुके हैं.
Fact Check
वीडियो को यूट्यूब पर कुछ कीवर्ड्स की मदद से खोजने पर इसकी सच्चाई सामने आ गई. हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्जन एबीपी न्यूज़ के यूट्यूब चैनल पर मिला, जहां इसे 18 अगस्त 2014 को अपलोड किया गया था. गौरव भाटिया ने यह बयान समाजवादी पार्टी के नेता के तौर पर दिया था. 1:30 मिनट के इस यूट्यूब वीडियो में वायरल वीडियो वाला हिस्सा 1 मिनट के बाद सुना जा सकता है.
गौरव भाटिया ने अप्रैल 2017 में बीजेपी ज्वाइन की थी. इससे पहले तक वह समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता थे. गौरव ने यह बयान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू राष्ट्र को लेकर दिए गए एक बयान पर प्रतिक्रिया के तौर पर दिया था.
इसके साथ ही, हाल फिलहाल में ऐसी कोई खबर भी नहीं आई है कि गौरव भाटिया ने बीजेपी छोड़ दी है. अगर ऐसा होता तो इसको लेकर हर जगह खबरें होतीं. गौरव भाटिया अपने टि्वटर हैंडल से लगातार बीजेपी के समर्थन में ही ट्वीट कर रहे हैं.
यहां यह स्पष्ट हो जाता है कि गौरव भाटिया के एक आठ साल पुराने वीडियो को शेयर करके उनके बीजेपी से अलग होने का दावा किया जा रहा है. वीडियो उस समय का है जब वो समाजवादी पार्टी के नेता थे.
Result: Missing Context
यदि आपको यह फैक्ट चेक पसंद आया है और आप इस तरह के और फैक्ट चेक पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in