Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि बीजेपी ने गुजरात चुनाव में धांधली की. वीडियो किसी पोलिंग बूथ का है जहां एक व्यक्ति, अधिकारियों के सामने एक के बाद एक लगातार ईवीएम से वोट डालता नजर आ रहा है.

वीडियो के बैकग्राउंड में बांग्ला भाषा सुनाई दे रही है. यहां इस बात पर सवाल खड़े होते हैं कि वीडियो गुजरात का है. साथ ही जब हमने वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया तो हमें TV9 बांग्ला का एक यूट्यूब वीडियो मिला. 27 फरवरी 2022 को अपलोड किए गए यूट्यूब वीडियो में वायरल वीडियो के बारे में बताया गया है.
TV9 बांग्ला के अनुसार, यह वीडियो पश्चिम बंगाल नगर निकाय चुनाव का है. वीडियो एक पोलिंग एजेंट का बताया गया है, जिसने दक्षिण दमदम म्युनिसिपालिटी सीट पर मतदाताओं को रोककर खुद ईवीएम बटन दबाया था.
कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें इस वीडियो को लेकर 27 फरवरी 2022 की बांग्ला की कुछ न्यूज़ रिपोर्ट्स भी मिलीं. इन खबरों में बताया गया है कि वीडियो दक्षिण दमदम के वार्ड 33 के बूथ नंबर 108 का है. उस समय पश्चिम बंगाल बीजेपी और कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करके सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर चुनाव में धांधली करने के आरोप लगाए थे. बता दें कि 27 फरवरी 2022 को पश्चिम बंगाल में 108 नगर पालिकाओं के लिए वोट डाले गए थे.


यहां हम इस बात की पुष्टि नहीं करते कि वीडियो में नजर आ रहा दृश्य चुनावी धांधली का है. लेकिन यह बात स्पष्ट है कि वीडियो का गुजरात के हालिया चुनाव से कोई संबंध नहीं है. वायरल वीडियो महीनों पुराना है.
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
(यह रिपोर्ट मूलत: Newschecker English पर प्रकाशित हुई थी)
Komal Singh
March 28, 2024
Neha Verma
September 11, 2021
Saurabh Pandey
February 7, 2024