Fact Check
सूरत पुलिस द्वारा मनचलों की पिटाई का 8 साल पुराना वीडियो हालिया दिनों का बताकर वायरल
Claim
रक्षाबंधन के अवसर पर लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे मुस्लिम लड़कों की गुजरात पुलिस ने पिटाई कर दी.

Fact
रक्षाबंधन के अवसर पर लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे मुस्लिम लड़कों की गुजरात पुलिस द्वारा पिटाई के नाम पर शेयर किए जा रहे इस दावे की पड़ताल Newschecker द्वारा अंग्रेजी तथा कन्नड़ भाषाओं में की जा चुकी है. हमारी पड़ताल के अनुसार, NewsX द्वारा 10 दिसंबर, 2015 को प्रकाशित लेख में यह जानकारी दी गई है कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे एक मनचले की सूरत पुलिस ने पिटाई की थी.
इसके अतिरिक्त, हमें India Today तथा ABP News द्वारा 9 दिसंबर, 2015 को प्रकशित एक वीडियो रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें गुजरात पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे कथित मनचलों की पिटाई का जिक्र है.
इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह बात साफ हो जाती है कि रक्षाबंधन के अवसर पर लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे मुस्लिम लड़कों की गुजरात पुलिस द्वारा पिटाई के नाम पर शेयर किया जा रहा यह दावा भ्रामक है. असल में वायरल वीडियो साल 2015 का है, जब सूरत पुलिस ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवकों की पिटाई की गई थी.
Result: Missing Context
Our Sources
YouTube video, NewsX , December 10, 2015
YouTube video, IndiaToday , December 09, 2015
YouTube video, ABP News , December 09, 2015
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in