Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर महेश भट्ट की एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में फिल्म निर्देशक महेश भट्ट किसी इवेंट के मंच पर गुस्से में बोलते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो को देखने पर लग रहा है कि महेश भट्ट मीडियाकर्मी द्वारा पूछे गए किसी सवाल पर भड़क रहे हैं। 45 सेकेंड की इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि सड़क-2 फिल्म के ट्रेलर पर 90 लाख डिसलाइक के बाद महेश भट्ट पागल हो गए हैं। महेश भटट् के साथ पत्नी सोनी राजदान बगल में बैठी हुई नज़र आ रही है और आलिया भट्ट उनको शांत कराने की कोशिश कर रही हैं।
वायरल दावे के आर्काइव वर्ज़न को यहां देखा जा सकता है।
नीचे देखा जा सकता है कि वायरल वीडियो को ट्विटर पर कई यूज़र्स द्वारा शेयर किया जा रहा है।
देखा जा सकता है कि वायरल वीडियो को फेसबुक पर कई यूज़र्स द्वारा शेयर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल शुरू की। InVID की मदद से मिले कुछ कीफ्रेम्स को हमने Yandex Search किया। पड़ताल के दौरान हमें वायरल वीडियो से संबंधित कई परिणाम मिले।

पड़ताल के दौरान हमें Economic Times और Entertainment Fabula के आधिकारिक YouTube चैनल पर अपलोड की गई 51 मिनट की एक वीडियो मिली। यह वीडियो यूट्यूब पर 4 दिसंबर, 2019 को अपलोड की गई थी।
वीडियो को देखने पर साफ पता लग रहा है कि यह वीडियो उसी कार्यक्रम का है। असली वीडियो में से 46 मिनट के बाद वाले हिस्से को सोशल मीडिया पर अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है।
कुछ कीवर्ड्स की मदद से खोजने पर हमें 10 दिसंबर, 2019 को Hindustan Times द्वारा प्रकाशित की गई एक मीडिया रिपोर्ट मिली।

लेख के मुताबिक महेश भट्ट की बेटी शाहीन भट्ट ने पिछले साल (UN) Happier नाम की एक किताब लिखी थी। वायरल वीडियो उसी किताब की लॉन्चिंग की है।
मशहूर बॉलीवुड फोटोग्राफर Viral Bhayani ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो को साझा किया है।
नीचे तस्वीर में देखा जा सकता है कि 12 अगस्त, 2020 को रिलीज हुए Sadak 2 के ट्रेलर को अब तक 12 मिलियन लोग नापसंद (Dislike) कर चुके हैं।

नीचे YouTube वीडियो में Sadak 2 के ऑफिशियल ट्रेलर को भी देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही वीडियो का बारीकी से अध्ययन करने पर हमने पाया कि पिछले साल की वीडियो को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। पड़ताल में हमने पाया कि 4 दिसंबर, 2019 की यह वीडियो शाहीन भट्ट द्वारा लिखी गई किताब (UN) Happier की लॉन्चिंग की है।
Economic Times https://www.youtube.com/watch?v=wHVsSmjbsgE&feature=emb_title
Instagram https://www.instagram.com/p/B5xE_HsnkUK/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Shaminder Singh
May 16, 2024
Vasudha Beri
June 7, 2024
Komal Singh
June 3, 2024