Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक सड़क पर से कुछ पुलिसकर्मियों के साथ भारी भीड़ को गुजरते देखा जा सकता है. दावा है कि वीडियो राजस्थान के जालौर का है जहां लोगों ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के इंतजार में सड़क जाम कर दी. इस दावे के साथ यह वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर काफी वायरल है.

बीबीसी की एक खबर के अनुसार, इंद्र कुमार मेघवाल नाम का एक दलित छात्र जालौर के एक निजी विद्यालय की तीसरी कक्षा में पढ़ता था. आरोप है कि छैल सिंह नाम के स्कूल शिक्षक ने 20 जुलाई को इंद्र मेघवाल की पिटाई कर दी थी. छात्र का कई दिनों तक इलाज चला, लेकिन 13 अगस्त को उसकी मौत हो गई. मेघवाल के परिवार वालों का कहना है कि उनके बच्चे ने सवर्ण जाति के शिक्षक के मटके से पानी पी लिया था. दलित बच्चे का सवर्ण के मटके से पानी पीना शिक्षक को रास नहीं आया. इसके चलते शिक्षक ने इंद्र मेघवाल को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. हालांकि, मटके से पानी पीने वाली बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है और जांच जारी है. इसी संदर्भ में ये वीडियो वायरल हो रहा है.
रिवर्स सर्च की मदद से ढूंढने पर हमें यह वीडियो यूट्यूब पर मिला, जहां इसे एक व्यक्ति ने 17 अगस्त 2022 को अपलोड किया था. यहां वीडियो पर टाइटल में किसी “Shihab Chottur” और किशनगढ़ एयरपोर्ट का जिक्र किया गया है.
कुछ कीवर्ड्स की मदद से खोजने पर हमें इसी से मिलता जुलता एक वीडियो Shihab Chottur नाम के एक वेरीफाइड यूट्यूब चैनल पर मिला. बीते 16 अगस्त को अपलोड किए गए इस वीडियो में भीड़ में कुछ लोगों को देखा जा सकता है जो वायरल वीडियो में भी नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें…राजस्थान के दलित छात्र इंद्र मेघवाल की अंतिम यात्रा का नहीं है ये वीडियो
कुछ खबरों में बताया गया है कि Shihab Chottur केरल के रहने वाले एक 29 वर्षीय व्यक्ति हैं जो केरल के मन्नापुरम से पैदल हज यात्रा के लिए निकले हैं. शिहाब 8640 किलोमीटर पैदल चलकर अगले साल मक्का पहुंचेंगे और हज करेंगे. उन्होंने अपनी यात्रा 2 जून को शुरू की थी. इस यात्रा के दौरान शिहाब कुछ दिनों पहले अजमेर पहुंचे थे. वायरल वीडियो भी उसी समय का है.
बताते चलें कि भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद पीड़ित परिवार से मिलने जालौर पहुंचने के लिए निकले थे. लेकिन उन्हें राजस्थान पुलिस ने जोधपुर में ही रोक लिया. इसके बाद उन्होंने अपना दौरा स्थगित कर दिया था.
यहां हमारी पड़ताल में स्पष्ट हो जाता है कि वायरल वीडियो का जालौर के इंद्र मेघवाल वाले मामले से कोई संबंध नहीं है. यह वायरल वीडियो केरल के रहने वाले Shihab Chottur की यात्रा का है जो भारत से पैदल हज के लिए निकले हैं.
Our Sources
YouTube video uploaded on August 17, 2022
YouTube video uploaded on August 16, 2022
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
June 24, 2024
Runjay Kumar
April 16, 2024
Shubham Singh
February 3, 2023