Fact Check
क्या जामिया फायरिंग में घायल नहीं हुआ युवक, खून नहीं हाथ में लगाया था टोमेटो केचअप?
जामिया फायरिंग में युवक को अगर गोली लगी तो उसके पास केचअप की बोतल क्या कर रही थी? इस तरह के दावे सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं जिनमें कहा जा रहा है कि युवक घायल नहीं हुआ ब्लकि उसने हाथ में कैचअप लगाया है।

Fact Check
इस तरह के कई पोस्ट सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं जिनमें तस्वीर में दिख रही लाल रंग की बोतल पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि ये बोतल किस चीज़ की है और वो घायल युवक के पास क्यों है? इस दावे को पोस्ट करने वालों में फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री भी शामिल हैं
ट्विटर पर यह दावा करने वाली पोस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें शेयर
कई अखबारों, न्यूज़ चैनलों पर दिखाई जा रही ख़बरों के बाद इस दावे पर यकीन करना मुश्किल है। सबसे पहले हमने अखबारों और न्यूज़ चैनलों के वीडियो देखे। जिनके मुताबिक जामिया फायरिंग में घायल हुए शख्स को एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

कल अस्पताल में पुलिस अधिकारी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया की वाइस चांसलर ने घायल युवक से मुलाकात की थी।
यह सभी ख़बरें और वीडियो देखने के बाद यह कहना कि दरअसल युवक घायल ही नहीं हुआ था, थोड़ा अजीब लगता है। हमने अपनी पड़ताल जारी रखी और कल हुई इस घटना की तस्वीरों को एक बार फिर ध्यान से देखना शुरु किया। सबसे पहले हमने ये जानने की कोशिश की कि कहीं तस्वीर फोटोशॉप द्वारा तो नहीं एडिट की गई।

कई अखबारों और न्यूज पोर्टल पर पाई गई तस्वीर में ये लाल बोतल साफ दिख रही है यानि कि इसे एडिट नही किया गया है। अब हमने इस दौरान की कई अन्य तस्वीरें देखी तो दिखाई दिया कि ये लाल बोतल घायल युवक को सहारा दे रही युवती ने पकड़ी है।


इस वीडियो में भी इस लाल रंग की बोतल को देखा जा सकता है
घायल युवक की कुछ अन्य तस्वीरें देखने पर साफ होता है कि उसके हाथ में दिख रहा लाल रंग खून का है केचअप का नहीं


वहीं हमने इस घटना के वक्त वहां मौजूद एक पत्रकार से भी बात की जिसने युवक के घायल होने की पुष्टि की है। कल यानि 31 जनवरी को खुद को रामभक्त कहने वाले एक युवक ने CAA के विरोध में मार्च निकाल रहे जामिया में मौजूद प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक युवक सोशल मीडिया पर दिखाए जा रहे वीडियो और प्रदर्शनों से नाराज था।
Tools Used
- Google Reverse Image Search
- YouTube
- Facebook Search
- Direct Contact to the Eye Witness
Result: False
(किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई–मेल करें: checkthis@newschecker.in)