Fact Check
क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस में की वापसी?
Claim
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता देखकर ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं.

Fact
भारत जोड़ो यात्रा की सफलता देखकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक बार फिर कांग्रेस में शामिल होने के नाम पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो के दृश्यों की सहायता से हमने कुछ कीवर्ड्स को गूगल पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल द्वारा 19 मार्च, 2018 को प्रकाशित एक वीडियो प्राप्त हुआ, जो वायरल वीडियो का ही एक लंबा वर्जन है.
कांग्रेस द्वारा प्रकाशित वीडियो के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह बयान पार्टी द्वारा 2018 में आयोजित 84वें महाधिवेशन में दिया था. बयान देते हुए सिंधिया मोदी सरकार पर किसानों की दुर्दशा तथा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए सुने जा सकते हैं.

बता दें कि कांग्रेस पार्टी का 88वा महाधिवेशन 14 मार्च, 2018 को शुरू होकर 17 मार्च, 2018 को खत्म हुआ था.
इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह बात साफ हो जाती है कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता देखकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के एक बार फिर कांग्रेस में शामिल होने के नाम पर शेयर किया जा रहा यह दावा भ्रामक है. असल में यह वीडियो साल 2018 का है जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में हुआ करते थे.
Result: Partly False
Our Sources
YouTube video published by Congress on 19 March, 2018
Media reports
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in