Fact Check
क्या कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने अपनाया इस्लाम? फर्जी दावा वायरल
Claim
कांग्रेस नेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने अपनाया इस्लाम धर्म। एक्स पोस्ट का आर्काइव यहां देखें।

Fact
सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में वह इस्लाम की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है। गौरतलब है कि यह वीडियो साल 2020 में भी वायरल हुआ था। उस समय न्यूजचेकर द्वारा की गई पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है।
हमारी पड़ताल में हमें One Channel के यूट्यूब पर 27 अगस्त 2018 को अपलोड किया गया वीडियो मिला था। वीडियो रिपोर्ट में बताया गया है कि कन्हैया कुमार नांदेड़ में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक कर रहे थे। इस वीडियो को पूरा देखने पर पता चला कि वीडियो के अलग-अलग हिस्सों को एडिट करके वायरल क्लिप को तैयार किया गया है। पूरे वीडियो में कन्हैया कुमार ने कहीं भी इस्लाम धर्म अपनाने की बात नहीं की है।
इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह साबित हो गया कि कन्हैया कुमार के करीब 6 साल पुराने वीडियो को एडिट करके सोशल मीडिया पर फर्जी दावा शेयर किया जा रहा है।
Result- Altered Video
Sources
One Channel YouTube Video On 27 August, 2018
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z