Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि यदि नरेंद्र मोदी को और शक्ति मिली तो देश में आरएसएस और सनातन धर्म की हुकूमत आ जाएगी। उनके इस वीडियो को हालिया दिनों का बताकर शेयर किया जा रहा है।

दावे की सत्यता जानने के लिए हमने कुछ कीवर्ड्स की मदद से यूट्यूब पर सर्च किया। हमें ‘यूपी तक‘ के यूट्यूब चैनल पर 2018 में अपलोड किया गया एक वीडियो मिला। वीडियो में मल्लिकार्जुन को कहते हुए सुना जा सकता है, “सारे चार साल की सरकार में आप साढ़ चार कदम नहीं चले। ऐसे मोदी जी को और शक्ति मिलेगी तो समझो इस देश में आरएसएस और सनातन धर्म की हुकूमत आएगी।”
उस वक्त इस वीडियो को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग दावे के साथ शेयर किया था, जिसे यहां और यहां देखा जा सकता है। इससे स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा यह वीडियो, चार साल पुराना है।
पड़ताल के दौरान हमें ‘आजतक‘ और Mumbai Mirror समेत कई मीडिया संस्थानों द्वारा नवंबर 2018 में प्रकाशित रिपोर्ट्स भी मिलीं। बतौर रिपोर्ट्स, महाराष्ट्र के बांद्रा में मुंबई कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम ‘संविधान बचाव परिषद’ में मल्लिकार्जुन खडंगे अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने बताया था कि इस देश में तानाशाही लाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी, आरएसएस और भाजपा को संविधान नष्ट नहीं करने देगी।
कुल मिलाकर मल्लिकार्जुन खड़गे का चार साल पुराना बयान अभी भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहा है।
Our Sources
Youtube Video Publsihed by UP Tak in November 2018
Facebook Post by Social Media Users in 2018
Report Published by AAJ Tak & Mirror Now in 2018
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
June 28, 2024
Komal Singh
June 11, 2024
Vasudha Beri
June 7, 2024