Fact Check
पीएम मोदी ने नहीं किया हर नागरिक को 10 लाख रुपए देने का ऐलान, भ्रामक पोस्ट हुआ वायरल
Claim
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक फेसबुक लाइव वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह संसद में भाषण देते दिख रहे हैं. वीडियो के साथ चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने हर नागरिक को 10 लाख रुपए देने का ऐलान कर दिया है.

Fact
इस वीडियो के साथ किया जा रहा दावा झूठा है. पीएम मोदी ने हाल फिलहाल में ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है. जिस फेसबुक लाइव वीडियो के साथ यह दावा किया गया है वह साल फरवरी 2017 का है जब प्रधानमंत्री ने संसद में भाषण दिया था. बीजेपी के यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को 7 फरवरी 2017 को अपलोड किया गया था.
हमने इस भाषण को पूरा सुना लेकिन कहीं पर भी प्रधानमंत्री ने हर नागरिक को 10 लाख रुपए देने का ऐलान नहीं किया. इस तरह की कोई खबर भी नहीं आई है. अगर ऐसा वाकई होता तो इसको लेकर तमाम खबरें इंटरनेट पर मौजूद होतीं.
सॉफ्टवेयर की मदद से पीएम मोदी के इस पांच साल पुराने भाषण के वीडियो को फेसबुक पर लाइव किया गया है. साथ ही, वीडियो को वायरल करने के लिए इसके साथ भ्रामक दावा भी जोड़ा गया है.
Rating: False
यदि आपको यह फैक्ट चेक पसंद आया है और आप इस तरह के और फैक्ट चेक पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in