Fact Check
Fact Check: क्या पीएम मोदी ने बीजेपी को ही बता दिया अपराध की वजह? अधूरा है ये वीडियो
Claim
सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए कहा जा रहा है कि पीएम मोदी ने भरी रैली में अपनी पार्टी की काली सच्चाई बता दी. वीडियो में मोदी मंच से कह रहे हैं, “भाजपा सरकार होने का मतलब है दंगा राज, माफिया राज, गुंडा राज”.

Fact
वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि मोदी की रैली का ये वीडियो उत्तर प्रदेश के सीतापुर का है. ‘Modi’, ‘sitapur rally’ जैसे कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें ये वीडियो नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर मिला. यहां इस रैली का पूरा वीडियो 22 फरवरी 2022 को अपलोड किया गया था. इस दौरान यूपी में विधानसभा चुनाव चल रहे थे.
रैली का पूरा वीडियो देखने पर पता चलता है कि वायरल वीडियो अधूरा है. दरअसल, मोदी ने कहा था कि ” यूपी में भाजपा सरकार होने का मतलब है दंगा राज, माफिया राज, गुंडा राज इन पर बराबर कंट्रोल“.
वायरल वीडियो में “इन पर बराबर कंट्रोल” वाला हिस्सा हटा दिया गया, जिससे ऐसा लग रहा है कि मोदी अपनी ही पार्टी के लिए दंगा राज, माफिया राज वाली बात कह रहे हैं. असलियत में मोदी यूपी बीजेपी सरकार की तारीफ कर रहे थे. रैली के पूरे वीडियो में ये हिस्सा 8.40 मिनट के बाद सुना जा सकता है.
News 18 सहित तमाम मीडिया संस्थाओं ने मोदी की इस रैली को कवर किया था. वायरल वीडियो News18 के वीडियो में से ही उठाया गया है. इस तरह ये साबित हो जाता है कि वायरल वीडियो भ्रामक है. अधूरे वीडियो को शेयर कर कहा जा रहा है कि मोदी ने अपनी ही पार्टी की काली सच्चाई बता दी.
Result: Missing Context
Our Sources
YouTube video uploaded on the channel of Narendra Modi
YouTube video of News18
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in