Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर सफेद टोपी पहने एक व्यक्ति की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने से ऐसा लगता है कि यह व्यक्ति किसी विरोध प्रर्दशन के दौरान पत्थर फेंक रहा है. भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर 10 जून को हुई हिंसा के बाद से ये फोटो वायरल है. तंज करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये आदमी भी हिंसा में पत्थरबाजी कर रहा था.

रिवर्स सर्च और कुछ कीवर्ड्स की मदद से खोजने पर हमें ये तस्वीर Getty Images की वेबसाइट पर मिली. वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ये फोटो 26 मार्च 2021 की है, जब पीएम मोदी बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे थे. ढाका में कुछ इस्लामिक ग्रुप, पीएम मोदी के दौरे का विरोध कर रहे थे. इसके चलते शहर हिंसा की चपेट में आ गया था और प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई थी. वायरल फोटो उसी समय ली गई थी. पीएम मोदी बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस मेंं शामिल होने के लिए ढाका गए थे.
ढाका में हुई इस हिंसा को लेकर उस समय कई खबरें छपी थीं. हिंसा में 12 लोगों की मौत हो गई थी. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मोदी साम्प्रदायिक हैं और वह भारत में अल्पसंख्यक मुस्लिमों के साथ भेदभाव को बढ़ावा दे रहे हैं.
इस तरह यह साबित हो जाता है कि बांग्लादेश की एक साल से ज्यादा पुरानी तस्वीर को भारत में हुई हिंसा से जोड़ते हुए शेयर किया जा रहा है.
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Runjay Kumar
June 21, 2024
Komal Singh
June 20, 2024
Komal Singh
May 16, 2024