Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
मध्य प्रदेश स्थित उज्जैन के महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण के लिए चल रही खुदाई के दौरान एक विशाल शिवलिंग और भगवान विष्णु की मूर्ति मिली है। मंदिर प्रशासन ने शिवलिंग को चादर से ढककर रखा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें नंदी देवता की मूर्ति को देखा जा सकता है। यह तस्वीर किसी खुदाई के दौरान की है। वायरल तस्वीर में एक छोटा सा कमरा नज़र आ रहा है जिसके आस-पास हरे रंग की रेलिंग लगी हुई है। तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा कि खुदाई के दौरान एक मज़ार के नीचे नंदी देवता की मूर्ति मिली है।
आर्टिकल लिखे जाने तक उपरोक्त ट्वीट को 670 से ज्यादा लोग रिट्वीट और 1790 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
इस तस्वीर को फेसबुक और ट्विटर पर कई अन्य यूज़र्स द्वारा भी शेयर किया गया है।
वायरल पोस्ट के आर्काइव वर्ज़न को यहां और यहां देखा जा सकता है।
वायरल तस्वीर को Google Reverse Image Search की मदद से खोजने पर हमें Lost Temples नामक ट्विटर हैंडल से 4 सितंबर 2021 को किया गया एक ट्वीट मिला। यूज़र ने वायरल तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘नामक्कल ज़िले (Namakkal District) के मोहनूर (Mohanur) के सेलंदीयाम्मान मंदिर (Sellandiamman temple) में खुदाई के दौरान नंदी देवता की बड़ी सी मूर्ति मिली है।’
Google Search करने पर हमें Puthiyathalaimurai.com की वेबसाइट पर 5 सितंबर, 2021 को तमिल भाषा में प्रकाशित रिपोर्ट मिली। वेबसाइट पर मिली जानकारी के मुताबिक, ये फोटो पॉन्डिचेरी के नामक्कल जिले के सेलंदीयाम्मान मंदिर (Sellandiamman temple) की है, जहां पर पुननिर्माण कार्य के दौरान नंदी देवता की लगभग एक हज़ार साल पुरानी मूर्ति मिली।

इस न्यूज़ रिपोर्ट में मंदिर का एक वीडियो भी मौजूद है। वीडियो में मंदिर को अलग-अलग एंगल से शूट किया गया है। वीडियो को देखने पर पता चलता है कि नंदी देवता की मूर्ति मजार में नहीं बल्कि मंदिर में मिली थी।
इसके बाद हमें तमिल न्यूज़ वेबसाइट विकटन (Vikatan.com) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के मुताबिक नमाक्कल के एक मंदिर में खुदाई के दौरान नंदी की मूर्ति मिली थी।

वायरल तस्वीर को ज़ूम इन (Zoom In) करके देखने पर हमें लोहे की हरे रंग की रेलिंग के पीछे कुछ मूर्तियां नज़र आईं। तस्वीर को गौर से देखने पर पता लग रहा है कि यह कोई मज़ार नहीं बल्कि एक मंदिर है।

Read More: अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद की फोटोशॉप्ड तस्वीर गलत दावे के साथ हुई वायरल
हमारी पड़ताल में साफ होता है कि वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा गलत है। नंदी देवता की मूर्ति मज़ार के नीचे नहीं बल्कि तमिलनाडु के नामक्कल जिले में मंदिर परिसर के पुननिर्माण के दौरान मिली थी।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Shaminder Singh
May 16, 2024
Runjay Kumar
June 19, 2024
Komal Singh
June 12, 2024