Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
Claim
भाजपा की जीत की खुशी में नरेंद्र मोदी सभी भारतीय यूजर्स को ₹719 का 84 दिन वाला फ्री रिचार्ज दे रहे हैं।


यह दावा हमें WhatsApp Tip Line (9999499044) पर भी प्राप्त हुआ है।
Fact
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा की जीत की खुशी में सभी भारतीय यूजर्स को फ्री रिचार्ज दिए जाने का दावा शेयर किया जा रहा है। इस दावे की पड़ताल के लिए हमने कुछ कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया। हमें दावे की पुष्टि करती कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली।
जांच में आगे हमने नरेंद्र मोदी और भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट और भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट को खंगाला। लेकिन वहां भी इस दावे की पुष्टि करती कोई जानकारी नहीं मिली।
अब हमने शेयर किये गए लिंक पर क्लिक किया। यह लिंक ‘mahirfacts’ नामक वेबसाइट पर खुलता है। यह वेबसाइट हमें संदिग्ध लगी, इसलिए हमने इसे स्कैम डिटेक्टर पर चेक किया। स्कैम डिटेक्टर इस वेबसाइट को असुरक्षित और जोखिम भरा बताता है।

जांच में आगे हम इस वेबसाइट पर रिचार्ज का लाभ पाने के लिए दिए गए बटन पर क्लिक करते हैं तो पाते हैं कि यह एक फिशिंग लिंक है, जो ब्लॉग स्पॉट की वेबसाइट पर ले जाता है। ब्लॉग स्पॉट की मदद से बनाये गए इस पेज पर यूजर्स से उनका मोबाइल नंबर माँगा जाता है।

जांच में आगे हम ‘who is’ पर भी इस वेबसाइट से जुड़ी अन्य जानकारियां खंगालते हैं। यहां बताया गया है कि यह डोमेन 30 मई 2023 को ‘HOSTINGER operations, UAB’ के नाम से रजिस्टर कराया गया था।

अपनी जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि भाजपा की जीत की खुशी में नरेंद्र मोदी द्वारा सभी भारतीय यूजर्स को फ्री रिचार्ज देने के नाम पर वायरल हुआ दावा फर्जी है। हम अपने पाठकों से अपील करते हैं कि कृपया किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें। ऐसे लिंक जोखिम भरे हो सकते हैं।
Result: False
Sources
Official website of BJP.
Official X handles of Narendra Modi and BJP.
Scam Detector.
Whois.com.
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
Shaminder Singh
May 16, 2024
Komal Singh
July 2, 2024
Komal Singh
June 28, 2024