Fact Check
बीजेपी प्रवक्ता निघत अब्बास का कांग्रेस-आप के खिलाफ़ नारेबाज़ी का 4 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें मुस्लिम समुदाय से आने वाले लोग कांग्रेस-आप के खिलाफ़ नारेबाज़ी करते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे लोग एक मुस्लिम महिला के नेतृत्व में ‘भारत माता की जय’ और ‘आजादी’ के नारे लगा रहे हैं।

Fact Check/Verification
वायरल वीडियो के बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने इस वीडियो को Invid टूल की मदद से कुछ कीफ्रेम्स में बांटा। इसके बाद एक कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। हमें Pawan Dhakad नामक एक यूट्यूब चैनल पर 16 मई 2019 को अपलोड किया गया वीडियो मिला। इस वीडियो में वायरल वीडियो का अंश मौजूद है।
इससे स्पष्ट है कि वायरल वीडियो लगभग चार साल पुराना है।
इससे मदद लेते हुए हमने ट्विटर पर टाइमफ्रेम लगाकर कुछ कीवर्ड सर्च किए। हमें Nighat Abbas के ट्विटर हैंडल से 7 मई 2019 को अपलोड किया गया एक ट्वीट मिला। इस ट्वीट में भी वायरल वीडियो का अंश देखा जा सकता है। ट्वीट में निघत ने कैप्शन में लिखा है कि उनके साथ मुस्लिम समाज ने कांग्रेस और केजरीवाल से आजादी की मांग उठाई।

इसके बाद हमने निघत अब्बास का आधिकारिक ट्विटर मीडिया हैंडल खंगाला। वहां दी गई जानकारी के अनुसार, निघत बीजेपी दिल्ली की प्रवक्ता हैं। इसके अलावा वे बतौर अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी काम करती हैं।

इसके अलावा हमें कई टीवी डिबेट और इंटरव्यू भी मिलें जिसमें निघत अब्बास को बीजेपी प्रवक्ता बताया गया है।
Read More: क्या राहुल गांधी के साथ तस्वीर में नजर आ रहे व्यक्ति हिंडनबर्ग के संस्थापक नाथन एंडरसन हैं?
Conclusion
कुल मिलाकर निष्कर्ष निकलता है कि कांग्रेस-आप के खिलाफ़ नारेबाज़ी कर रही महिला दिल्ली बीजेपी की प्रवक्ता निघत अब्बास हैं, साथ ही नारेबाज़ी का यह वीडियो साल 2019 का है।
Result: Missing Context
Our Sources
Youtube Video Uploaded by Pawan Dhakad in May 2019
Tweet by BJP Spokesperson Nighat Abbas on May 7, 2019
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in