Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया है कि प्रियंका गांधी द्वारा दिये गए नारे ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ से प्रेरित होकर लड़कियों ने एक मनचले की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में स्कूल ड्रेस पहनी कुछ लड़कियां एक लड़के को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटती हुई नज़र आ रही हैं।
एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ‘एक युवक स्कूल की लड़कियों के साथ बदतमीजी कर रहा था। लड़कियों ने प्रियंका गांधी द्वारा शुरू की गई मुहिम, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का भरपूर उपयोग करते हुए युवक को छठी का दूध याद दिला दिया।’
उपरोक्त ट्वीट के आर्काइव को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त ट्वीट के आर्काइव को यहां देखा जा सकता है।
उपरोक्त दावे को फेसबुक पर भी शेयर किया गया है।
उपरोक्त फेसबुक पोस्ट को यहां देखा जा सकता है।
19 अक्टूबर, 2021 को India TV द्वारा प्रकाशित एक लेख के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का एक नया नारा दिया है। लेख के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी ने इस विधानसभा चुनाव में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कैम्पेनिंग के अंतर्गत महिलाओं को 40% टिकट देने का ऐलान किया है।
क्या प्रियंका गांधी द्वारा दिये गए नारे ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’से प्रेरित होकर लड़कियों ने एक मनचले की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी? दावे के साथ वायरल हो रहे वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसे inVid टूल की मदद से कुछ की-फ्रेम्स में बदला। इसके बाद एक की-फ्रेम के साथ गूगल रिवर्स सर्च किया। लेकिन हमें इस वीडियो से संबंधित कोई भी रिपोर्ट नहीं मिली।
इसके बाद हमने एक की-फ्रेम के साथ कुछ कीवर्ड्स का प्रयोग करते हुए गूगल पर खोजना शुरू किया, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान भी हमें इस वीडियो से संबंधित कोई भी रिपोर्ट नहीं मिली।
इसके बाद हमने कुछ कीवर्ड्स का प्रयोग करते हुए शेयर किए गए वीडियो को फेसबुक पर खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें 10 दिसम्बर, 2018 को Navbharat Times Online द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो मिला। प्राप्त वीडियो को पूरा देखने के बाद पता चला कि यह वही वीडियो है, जिसे ‘प्रियंका गांधी द्वारा दिये गए नारे ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ से प्रेरित होकर लड़कियों ने एक मनचले की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी’ दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
प्राप्त वीडियो को पूरा देखने के बाद पता चला कि यह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की घटना है, जहाँ पर रोज़-रोज़ की छेड़खानी से परेशान होकर छात्राओं ने एक मनचले की पिटाई कर दी।
पड़ताल के अगले चरण में हमें 10 दिसंबर, 2018 को Navbharat Times द्वारा प्रकाशित एक लेख प्राप्त हुआ। लेख में वायरल वीडियो मौजूद है। प्राप्त लेख के मुताबिक, यह घटना बागपत जिले के धरम सिंह इंटर कॉलेज की है। स्कूल जाते समय छेड़खानी से परेशान होकर छात्राओं ने मनचले को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडों से पिटाई कर दी।
India Tv द्वारा प्रकाशित एक लेख के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने 19 अक्टूबर 2021 को ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का एक नया नारा दिया था। जबकि वायरल वीडियो को Navbharat Times, Oneindia hindi की वेबसाइट और NYOOOZ UP-Uttrakhand नामक यूट्यूब चैनल पर 10 दिसंबर 2018 को ही अपलोड किया गया था।
Read More: घरों की छतों पर घूमते तेंदुए का यह वीडियो लखनऊ का नहीं है
इस तरह हमारी पड़ताल में यह साफ़ हो गया कि ‘प्रियंका गांधी द्वारा दिये गए नारे ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ से प्रेरित होकर लड़कियों ने एक मनचले की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी’ दावे के साथ शेयर किया गया वीडियो पुराना है। जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
Navbharat Times Online: https://fb.watch/aioHFYUkJy/
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Runjay Kumar
May 1, 2024
Saurabh Pandey
October 17, 2022
Riya Pandey
October 6, 2021