Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर दीपों से सजे नाव का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो केरल का है, जहां हाल ही में 240 नावों के साथ नदी में दीपोत्सव मनाया गया।

दावे की सत्यता जानने के लिए हमने Invid की मदद से वीडियो के कुछ कीफ्रेम बनाए। एक कीफ्रेम को Yandex की मदद से रिवर्स सर्च किया। हमें amigosdechina नामक पेज पर एक वीडियो मिला। वीडियो में लिखे डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, 19 मई 2022 को चीन के यूलोंग नदी के पास एक ड्रैगन परेड आयोजित किया गया था। इस वीडियो में मौजूद दृश्य, वायरल वीडियो में मौजूद दृश्य से मिलते जुलते हैं।

हमने इसकी सहायता लेते हुए ‘Dragon 88’ कीवर्ड को गूगल सर्च किया। हमें चीन की सरकारी वेबसाइट Guangxi China पर एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार, यूलोंग नदी (Yulong) के पास चीन के गुआंगसी (Guangxi) क्षेत्र में 70 मीटर लंबा एक ड्रैगन परेड आयोजित किया गया था। वायरल वीडियो में मौजूद दृश्य का एक फ्रेम रिपोर्ट में मौजूद तस्वीर से मेल खाता है।
इसके अलावा, यह वीडियो हमें चीनी मीडिया CGTN के फेसबुक पेज पर भी मिला। जिसे बीते 31 मई को अपलोड किया गया था।
कुल मिलाकर हमारी पड़ताल में स्पष्ट है कि चीन के 6 महीने पुराने वीडियो को केरल का बताकर फर्जी दावा शेयर किया जा रहा है।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
June 17, 2024
Runjay Kumar
May 29, 2024
Runjay Kumar
May 20, 2024