Saturday, June 13, 2026

Fact Check

क्या दुबई हवाई अड्डे की है सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर?

Written By Nupendra Singh
Dec 23, 2020
banner_image

सोशल मीडिया पर लाइटों से जगमगाते हुए एक हवाई अड्डे की तस्वीर वायरल हो रही है। हवाई अड्डे पर लाइटों को कुछ इस तरह सजाया गया है कि वह दूर से देखने में एक क्रिसमस पेड़ जैसा लग रहा है। इसी तस्वीर को लेकर इंटरनेट पर दावा किया गया है कि यह दुबई हवाई अड्डे की तस्वीर है।

वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

Fact check / Verification

क्रिसमस ईसाई धर्म का सबसे प्रमुख पर्व है। हर साल 25 दिसंबर को पूरे विश्व में इसे धूमधाम से मनाया जाता है। 25 दिसंबर की तारीख़ करीब आते ही इस पर्व को मनाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इसी बीच एक तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि दुबई के हवाई अड्डे को लाइटों से क्रिसमस ट्री की तरह सजाया गया है।

दावे का सच जानने के लिए हमने पड़ताल शुरू की। सबसे पहले तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल तस्वीर Aero news नामक फेसबुक यूजर द्वारा 16 दिसंबर को किए गए एक पोस्ट में मिली।

हवाई अड्डे वायरल तस्वीर

पोस्ट के मुताबिक वायरल तस्वीर दुबई हवाई अड्डे की नहीं बल्कि Shannon Airport की है। गूगल पर Shannon airport के बारे में खोजने पर पता चला कि यह हवाई अड्डा Ireland नामक द्वीप में स्थित है।

तस्वीर की अधिक जानकारी के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें irishcentral.com नामक एक वेबसाइट पर इसी 20 दिसंबर को प्रकाशित एक लेख में वायरल तस्वीर प्राप्त हुई।

हवाई अड्डे वायरल तस्वीर

पड़ताल के दौरान हमें ट्विटर पर Shannon Airport के वेरिफाइड हैंडल द्वारा 15 दिसंबर साल 2020 को किया गया एक ट्वीट मिला। जहां वायरल तस्वीर को पोस्ट किया गया था। पोस्ट में जानकारी दी गयी है कि यह तस्वीर shannon airport की है।

इसके बाद हमने गूगल मैप पर Ireland और Dubai की दूरी भी नापी। देखा जा सकता है कि दोनों की बीच की दूरी करीब 7893 किलोमीटर है।

हवाई अड्डे वायरल तस्वीर

Conclusion

वायरल दावे की पड़ताल के दौरान प्राप्त तथ्यों से पता चला कि लाइटों से क्रिसमस पेड़ की तरह जगमगाते रनवे की वायरल तस्वीर दुबई हवाई अड्डे की नहीं बल्कि, आयरलैंड द्वीप के Shannon हवाई अड्डे की है।

Result- Misleading

Our Sources

https://www.irishcentral.com/travel/shannon-airport-campaign-runway-christmas-tree

https://twitter.com/ShannonAirport/status/1338878658598105090


किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044  या ई-मेल करें:checkthis@newschecker.in

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage