Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें ब्रिटेन के शाही परिवार ने निमंत्रण देकर घर बुलाया था.

प्रधानमंत्री मोदी के ब्रिटेन के शाही परिवार द्वारा घर बुलाए जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होने के नाम पर शेयर किए जा रहे इस दावे की पड़ताल Newschecker द्वारा अंग्रेजी तथा गुजराती भाषाओं में की जा चुकी है. हमारी पड़ताल के अनुसार यह वीडियो तब का है जब 4 मई 2022 को प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क की महारानी Margrethe II से मुलाकात की थी. इस मुलाकात की तस्वीरें खुद प्रधानमंत्री तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा शेयर की गई थी.
हमें 4 मई 2022 को ही प्रकाशित कई मीडिया रिपोर्ट्स भी प्राप्त हुई, इन रिपोर्ट्स में भी वायरल वीडियो के दृश्य मौजूद हैं.
हमारी पड़ताल में यह बात भी सामने आई कि पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन की दिवंगत महारानी Elizabeth से मुलाकात की थी. हालांकि महारानी से मिलने वाले नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री नहीं हैं बल्कि उनसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी बकिंघम पैलेस जा चुकी हैं. इसके साथ ही हमें यह जानकारी भी मिली कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू डेनमार्क जाने वाले प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री थे.
इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह बात साफ हो जाती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिटेन के शाही परिवार द्वारा घर बुलाए जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होने के नाम पर शेयर किया जा रहा यह दावा भ्रामक है. असल में वायरल वीडियो तब का है जब प्रधानमंत्री मोदी ने 4 मई 2022 को डेनमार्क की महारानी से मुलाकात की थी.
Our Sources
Tweets shared by Prime Minister Narendra Modi, Ministry of I&B
Youtube videos published by ANI, CNN, Hindustan Time
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
June 19, 2024
Runjay Kumar
June 15, 2024
Vasudha Beri
June 7, 2024