Fact Check
क्या नरेंद्र मोदी ने पीएम बनने के बाद किसानों और जवानों के बारे में कही यह बात? पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल
Claim
सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के एक भाषण का वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके जरिए लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं. वीडियो में मोदी मंच से बोल रहे हैं, “लाल बहादुर शास्त्री का मंत्र था जय जवान-जय किसान, इस सरकार का मंत्र है मर जवान-मर किसान”. वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं कि पीएम मोदी का किसानों और जवानों पर दिया गया ये बयान उनकी विचारधारा और मानसिकता दर्शाता है.
ट्वीट का आर्काइव यहां देखा जा सकता है.
Fact
कुछ कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें नवभारत टाइम्स की 29 मार्च 2014 की एक खबर मिली. खबर में मोदी के इसी भाषण का जिक्र था. खबर के अनुसार, मोदी ने ये भाषण यूपी के बागपत में दिया था, जिसमें उन्होंने तत्कालीन यूपीए सरकार पर किसानों और जवानों की बदहाली को लेकर आरोप लगाए थे. इस दौरान उन्होंने निशाना साधते हुए कहा था कि यूपीए सरकार ने ‘मर जवान-मर किसान’ का नारा अपना लिया है.
29 मार्च, 2014 को मोदी के इस भाषण का वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया था. मार्च 2014 में मोदी, बीजेपी के पीएम उम्मीदवार थे. उन्होंने मर जवान-मर किसान वाला यह बयान चुनाव प्रचार के दौरान यूपीए सरकार की आलोचना करते हुए दिया था, जिसे अब भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
इस तरह हमारी पड़ताल में यह स्पष्ट हो जाता है कि मोदी का यह बयान आठ साल से ज्यादा पुराना है, न कि उनके पीएम बनने के बाद का.
Result: Missing Context
यदि आपको यह फैक्ट चेक पसंद आया है और आप इस तरह के और फैक्ट चेक पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in