Fact Check
Fact Check: सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के मंदिर जाने की पुरानी तस्वीर भ्रामक दावे के साथ वायरल
Claim
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने इसी हफ्ते देवबंद स्थित त्रिपुर बाला सुंदरी देवी के दर्शन किए.

उपरोक्त दावे का आर्काइव लिंक यहां देखें.
सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे ही अन्य पोस्ट्स यहां (1, 2) देखे जा सकते हैं.
Fact
सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद द्वारा इसी हफ्ते देवबंद स्थित त्रिपुर बाला सुंदरी देवी के दर्शन करने के नाम पर शेयर किए जा रहे इस दावे की पड़ताल के लिए हमने ‘इमरान मसूद मंदिर’ कीवर्ड्स को फेसबुक पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें एक यूजर द्वारा शेयर किए गए पोस्ट (आर्काइव लिंक) पर मौजूद कमेंट्स में यह जानकारी मिली कि यह तस्वीर पुरानी है.

Mohd Mohd Nastaeen Ahmed नामक यूजर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर हमने ‘अजय लल्लू प्रदेश अध्यक्ष बाला सुंदरी’ कीवर्ड्स को फेसबुक पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें इमरान मसूद द्वारा 21 दिसंबर 2023 को शेयर किया गया एक पोस्ट (आर्काइव लिंक) प्राप्त हुआ, जिसमें वायरल तस्वीर मौजूद है.

इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह बात साफ हो जाती है कि सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद द्वारा इसी हफ्ते देवबंद स्थित त्रिपुर बाला सुंदरी देवी के दर्शन करने के नाम पर शेयर किया जा रहा यह दावा भ्रामक है. असल में वायरल तस्वीर साल 2023 के दिसंबर माह की है.
Result: Partly False
Our Sources
Facebook posts
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1