Fact Check
एक बार फिर से राहुल गाँधी की एडिटेड वीडियो हुई वायरल, तारेक फतेह सहित कई यूजर्स ने शेयर की क्लिप
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, वीडियो में राहुल गांधी एक सभा में जनता को संबोधित करते हुए देखा जा सकता है। वे कहते नजर आ रहे हैं कि, “वे जनता को चाँद पर जमीन देंगे जहां जनता आलू उगा सकती है”।
ट्विटर पर वायरल क्लिप को तारेक फ़तेह के साथ कई अन्य यूज़र्स ने भी शेयर किया है।
ट्वीट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
Fact check / Verification
राहुल गांधी की वायरल वीडियो क्लिप में आलू की बात कर रहे हैं। कई वर्ष पहले भी उनको लेकर आलू से संबंधित एक भ्रामक वीडियो काफ़ी वायरल हुआ था। इसलिए हाल ही में वायरल हो रही उनकी वीडियो क्लिप के भी हमें एडिटेड होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने वायरल क्लिप पर अपनी पड़ताल आरम्भ की।
पड़ताल के दौरान हमने सबसे पहले क्लिप को InVid टूल की सहायता से कुछ कीफ्रेम्स में तोड़कर गूगल पर रिवर्स इमेज टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। लेकिन खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो से संबंधित कोई उचित परिणाम प्राप्त नहीं हुआ।

इसके बाद हमने वायरल वीडियो क्लिप पर बारीकी से गौर किया। इस दौरान हमने क्लिप में सुना कि राहुल ने अपने भाषण के दौरान गुजरात का जिक्र किया है। क्लिप की अधिक जानकारी के लिए हमने गूगल पर खोजने के लिए कीफ्रेम्स के साथ कुछ संबंधित कीवर्ड्स की भी सहायता ली।
खोज के दौरान हमें ABP न्यूज़ के एक यूट्यूब वीडियो का लिंक मिला, जिसे यूट्यूब पर 16 नवंबर साल 2017 को अपलोड किया गया था। प्राप्त इस वीडियो में ABP न्यूज़ ने ‘राहुल गांधी के आलू से सोना बनाने’ वाले बयान की पड़ताल की थी।
उपरोक्त प्राप्त वीडियो में हमने पाया कि हाल ही में वायरल हुई वीडियो क्लिप में दिख रहे राहुल का लिबास और उनके आस-पास का माहौल यूट्यूब पर प्राप्त वीडियो क्लिप से काफी मेल खाता है।
दोनों वीडियो क्लिप की तुलना
वीडियो क्लिप / ABP न्यूज़ वीडियो

इस दौरान हमने जाना कि दोनों वीडियो एक ही मंच से हैं। ABP न्यूज़ में वायरल वीडियो पर यह स्पष्ट किया गया है कि राहुल अपनी सभा में नरेंद्र मोदी की बातों का जिक्र कर रहे थे, जिसे बाद में एडिट कर भ्रामक दावे के साथ खूब वायरल किया गया। राहुल गांधी की इस एडिटेड क्लिप को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता ने भी साल 2017 में कई ट्वीट किये थे।
इसके बाद हमने वायरल क्लिप का पूरा वीडियो खोजने के लिए राहुल गांधी के यूट्यूब चैनल पर उनकी साल 2017 में गुजरात की सभाओं के वीडियो खंगालने शुरू किए। इस दौरान हमें चैनल पर 13 नवंबर साल 2017 को अपलोड किया हुआ वीडियो मिला। जहां वायरल क्लिप को 20 मिनट 04 सेकंड पर देखा जा सकता है।
उक्त वीडियो साल 2017 में गुजरात के पाटन में हुई सभा का है। इस दौरान राहुल गांधी, प्रधानमंत्री मोदी की बातों का जिक्र कर रहे थे। जिसे सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।
Conclusion
वायरल वीडियो क्लिप की पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से हमें पता चला कि वीडियो हाल का नहीं बल्कि साल 2017 का है। इस दौरान राहुल गाँधी गुजरात की एक सभा में पीएम मोदी की बातों का जिक्र कर रहे थे। इस सभा के वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
Result- False
Our Sources
https://www.youtube.com/watch?v=0DryQsX7SWs
https://www.youtube.com/watch?v=za0kyeWDGjY&t=528s
https://twitter.com/sambitswaraj/status/930720763383922688?s=20
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें:checkthis@newschecker.in