Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष पर तंज करते हुए एक वीडियो को शेयर कर भिखारियों से सावधान रहने की अपील की जा रही है।

दावे की सत्यता जानने के लिए हमने वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो स्क्रीन पर बांग्ला भाषा में कुछ टेक्स्ट लिखे नज़र आ रहे हैं, जिनका हिंदी अनुवाद है, ‘भिखारियों से सावधान रहें।’ अब हमने बांग्ला कीवर्ड की मदद से क्राउडटैंगल पर खोजना शुरू किया। हमें Mr.Insider नामक फेसबुक पेज पर 5 जून 2022 को अपलोड किया गया एक वीडियो प्राप्त हुआ। यह वही वीडियो है जो अभी वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ बांग्ला में लिखे कैप्शन का हिंदी अनुवाद है, “किसी भी भिखारी को पैसे देने से पहले आप ये वीडियो देख सकते हैं। इस तरह से पैसा देना व्यर्थ जाएगा। हालांकि, सभी भिखारी ऐसे नहीं होते, लेकिन हमें उन्हें पैसा देते वक्त सतर्क रहना चाहिए।” इसके अलावा वीडियो के साथ इंग्लिश में भी एक लाइन का कैप्शन है, जिसका हिंदी अनुवाद है, “प्रिय दर्शक, हमारे वीडियोज को देखने के लिए धन्यवाद। ये शार्ट फिल्में केवल मनोरंजन और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए बनाई गई हैं।” Mr. Insider के फेसबुक पेज पर इस तरह के और भी वीडियो देखे जा सकते हैं।
इस तरह स्पष्ट है कि यह वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है। हालांकि, हमने Mr. Insider नामक इस पेज के संचालक से संपर्क करने की कोशिश की है। बात होने पर लेख को अपडेट किया जायेगा।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
June 24, 2024
Runjay Kumar
June 22, 2024
Runjay Kumar
May 9, 2024