Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के दौरान राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक शिवलिंग की तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि अयोध्या में खुदाई के दौरान शिवलिंग मिला है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि भगवान श्रीराम जिस शिवलिंग की पूजा करते थे यह वही शिवलिंग है। अयोध्या में खुदाई के दौरान यह शिवलिंग मिला है।

देखा जा सकता है कि इस दावे को फेसबुक और ट्विटर पर कई यूज़र्स द्वारा शेयर किया जा रहा है।

ट्विटर पर वायरल दावे को पिछले साल भी अलग-अलग यूज़र्स द्वारा शेयर किया गया था।
वायरल पोस्ट के आर्काइव वर्ज़न को यहां और यहां देखा जा सकता है।
अयोध्या में खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने को लेकर किए जा रहे दावे की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल शुरू की। Google Reverse Image Search की मदद से खंगालने पर हमें 27 जुलाई 2016 को अमर उजाला द्वारा प्रकाशित की गई एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट के मुताबिक फर्रुखाबाद के मठिया देवी मंदिर में खुदाई के दौरान शिवलिंग का बड़ा सा हिस्सा निकला था। मंदिर के पुजारी का कहना है कि यह शिवलिंग 250 साल पुराना है।

Read More: क्या DMK अध्यक्ष स्टालिन की बेटी के घर आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान मिले 1000 करोड़ रूपए?
अधिक खोजने पर हमें 21 मई 2020 को Zee News और दैनिक जागरण द्वारा प्रकाशित की गई रिपोर्ट्स मिली। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में समतलीकरण का कार्य चल रहा था और उस दौरान बड़ी संख्या में प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले हैं। इसमें कलश, दस से ज्यादा मूर्ति युक्त पत्थर स्तंभ, देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां, शिवलिंग और चौखट आदि कई सामान मिले थे।

ट्विटर खंगालने पर हमें Shri Ram janmbhoomi Teerth kshetra के आधिकारिक हैंडल से किया गया एक ट्वीट मिला। ट्वीट में मंदिर निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान मिले अवशेषों से वायरल तस्वीर बिल्कुल अलग है। ट्वीट की गई सभी तस्वीरें अलग-अलग हैं। इस ट्वीट में कहीं भी यह नहीं बताया गया है कि अयोध्या में खुदाई के दौरान शिवलिंग मिला है।
Read More: क्या केरल में मुस्लिम दंपत्ति ने हिन्दू लड़के से किया अपनी बेटी का विवाह?
गूगल कीवर्ड सर्च की मदद से खंगालने पर हमें वायरल दावे से संबंधित कोई परिणाम नहीं मिला। जिससे साबित होता हो कि अयोध्या में खुदाई के दौरान वायरल हो रहा शिवलिंग प्राप्त हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर का बारीकी से अध्ययन करने पर हमने पाया कि फर्रुखाबाद की पुरानी तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Shaminder Singh
May 16, 2024
Komal Singh
June 12, 2024
Vasudha Beri
June 7, 2024