Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
Claim: राष्ट्रध्वज पर मध्य पट्टिका में अशोक चक्र रहता है, लेकिन कांग्रेसियों के ध्वजारोहण वाले ध्वज में चरखा छपा हुआ है।
Fact: यह 27 दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली में आयोजित कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस समारोह का वीडियो है। पार्टी के स्थापना दिवस पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि कांग्रेस का पार्टी झंडा फहराया गया था।
ट्विटर यूजर Harsh Vyas ने 15 अगस्त, 2023 को हिंदी भाषा में एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “अशुभ संकेत… राष्ट्रध्वज पर मध्य पट्टिका में अशोक चक्र रहता है… लेकिन इन कांग्रेसियों के ध्वजारोहण वाले ध्वज में चरखा छपा हुआ है….।” स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वीडियो को शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके एक कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें 28 दिसंबर 2021 ‘लाइव मिंट’ द्वारा प्रकाशित एक खबर प्राप्त हुई। इस खबर में वायरल वीडियो मौजूद है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वीडियो में दिख रहा झंडा (चरखा छपा हुआ) उस समय गिरा जब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी कांग्रेस के स्थापना दिवस पर नई दिल्ली मे पार्टी का झंडा फहराने वाली थीं।

इस वीडियो को एनडीटीवी ने भी 27 दिसंबर, 2021 को अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था।
कुछ कीवर्डस की मदद से गूगल सर्च करने पर हमें नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट मिली। 28 दिसंबर, 2021 को नवभारत टाइम्स ने इस वीडियो के साथ लिखा।- ‘दिल्ली में मंगलवार को कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा था। इस दौरान जब सोनिया गांधी पार्टी का झंडा फहराने के लिए आईं, तो झंडा डोर के साथ सोनिया गांधी के हाथ में जा गिरा। शायद झंडे को ठीक से बांधा नहीं गया था। इसके बाद सोनिया ने कांग्रेस वर्कर्स की मदद से नीचे हाथ से ही झंडा फहरा दिया।’
हमारी पड़ताल में यह स्पष्ट हो गया कि वीडियो के साथ जो दावा वायरल हो रहा है वह फर्जी है। सोनिया गांधी द्वारा फहराए जाने वाला झंडा राष्ट्रीय ध्वज नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी का झंडा था।
Sources:
Navbharat Times, 28th Dec, 2021
NDTV, YouTube Video, 27th Dec, 2021
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
July 2, 2024
Komal Singh
June 29, 2024
Komal Singh
May 28, 2024