Fact Check
सपा नेता आजम खान की एडिटेड तस्वीर भ्रामक दावे के साथ वायरल
Claim
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर यह दावा किया गया कि सपा नेता आजम खान ने मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार सिर मुंडवाकर भाईचारे की मिशाल पेश की है.

Fact
भारत के पूर्व रक्षा मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर, 2022 को निधन हो गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक दावा शेयर कर यह दावा किया गया कि सपा नेता आजम खान ने मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार सिर मुंडवाकर भाईचारे की मिशाल पेश की है. वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने इसे ‘Azam Khan health’ कीवर्ड्स के साथ गूगल पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें यह जानकारी मिली की वायरल तस्वीर एडिटेड है.

The Hindu द्वारा 22 अगस्त, 2022 को प्रकाशित एक लेख में वायरल तस्वीर का असल वर्जन (आजम खान की बालों वाली तस्वीर) मौजूद है. इसी प्रकार Hindustan Times, News18 India तथा ABP News द्वारा 1 जून, 2022 को प्रकाशित लेखों में भी आजम खान की बालों वाली तस्वीर मौजूद है.

उपरोक्त रिपोर्ट्स के आधार पर हमने ट्विटर एडवांस्ड सर्च की सहायता से वायरल तस्वीर को ट्विटर पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें अखिलेश यादव तथा समाजवादी पार्टी द्वारा 1 जून, 2022 को शेयर किये गए ट्वीट्स प्राप्त हुए, जिनमे अखिलेश यादव के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती आजम खान का कुशलक्षेम पूछने की जानकारी दी गई है.
वायरल तस्वीर तथा मीडिया रिपोर्ट्स में मौजूद असल तस्वीर के बीच तुलनात्मक अध्ययन करने पर हमने पाया कि वायरल तस्वीर एडिटेड है. असल तस्वीर में आजम खान के सर पर बाल देखें जा सकते हैं. बता दें कि असल तस्वीर को क्रॉप कर आजम खान के सर से बाल हटाया गया है.

इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह बात साफ हो जाती है कि सपा नेता आजम खान द्वारा मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार सिर मुंडवाकर भाईचारे की मिशाल पेश करने के नाम पर शेयर किया जा रहा यह दावा गलत है. असल में वायरल तस्वीर उस वक्त ली गई थी जब 1 जून, 2022 को अखिलेश यादव दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती आजम खान के स्वास्थ्य का जायजा लेने गए थे.
Result: Altered Photo/Video
Our Sources
Tweets shared by Akhilesh Yadav and Samajwadi Party on 1 June, 2022
Media reports
Newschecker Analysis
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in