Fact Check
तेलंगाना में बीजेपी नेता ने लोगों को बांटा शराब और चिकन? यहां जानें पूरा सच
Claim
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तेलंगाना के बीजेपी से मुख्यमंत्री उम्मीदवार लोगों को शराब और मुर्गा बांट रहे हैं।

Fact
दावे की सत्यता जानने के लिए हमने वायरल वीडियो को ध्यान से देखना शुरू किया। वीडियो में 40 सेकेंड पर हमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का माला पहने एक पुतला भी नज़र आया।

इसके बाद हमने कुछ कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च किया। हमें समाचार एजेंसी ANI द्वारा बीते 4 अक्टूबर को शेयर किया गया एक ट्वीट मिला। ट्वीट के अनुसार, टीआरएस नेता राजनाला श्रीहरि ने वारंगल में राष्ट्रीय पार्टी शुरू करने से पहले स्थानीय लोगों को शराब और चिकन बांटा। ANI के ट्वीट में वायरल वीडियो का अंश देख जा सकता है। इससे स्पष्ट है कि वीडियो में मौजूद नेता टीआरएस पार्टी से जुड़े हैं।
पड़ताल के दौरान हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स भी प्राप्त हुईं, जिनके मुताबिक, टीआरएस नेता और आंध्र प्रदेश खेल प्राधिकरण के पूर्व निदेशक राजनाला श्रीहरि ने बीते मंगलवार को हमाली समुदाय के 200 लोगों को चिकन और शराब का वितरण किया। तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्री ने कहा कि इसे बांटने में कोई बुराई नहीं है, ये उनकी संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश का जश्न मनाने के मद्देनजर ये पहल की गई थी। हालांकि, एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि इसका राष्ट्रीय पार्टी के गठन से कोई संबंध नहीं है। चिकन और शराब के साथ दशहरा मनाने की परंपरा है, इसलिए एक स्थानीय नेता द्वारा इसका वितरण किया गया था।
कुल मिलाकर स्पष्ट है कि तेलंगाना में टीआरएस पार्टी के नेता द्वारा शराब और मुर्गे के वितरण का वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
Result: Partly False
Our Sources
Tweet by ANI on October 4, 2022
Report Published by Telangana Today
Report Published by NDTV
Self Analysis
यदि आपको यह फैक्ट चेक पसंद आया है और आप इस तरह के और फैक्ट चेक पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in