Fact Check
कोरियोग्राफर के साथ डांस करते दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की वीडियो क्लिप गलत दावे के साथ हुई वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दावा क्या गया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी भांजी के साथ डांस कर रहे हैं। दावे के कटियन के अनुसार, ‘सुशांत सिंह राजपूत का ये वीडियो भी देखिए। मामू-भांजी की मस्ती। परिवार का प्यार! सुशांत की सबसे बड़ी बहन रानी की बेटी मल्लिका सिंह के साथ नाचते गाते।’
ट्वीट का आर्काइव यहाँ देखा जा सकता है।
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर आये दिन कई दावे सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों में रहते हैं। देश में एक बड़ी चर्चा का विषय बन चुके इस मामले को लेकर एक वीडियो क्लिप वायरल है। टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप ने अपने एक ट्वीट के साथ एक क्लिप को अटैच करते हुए दावा किया है कि सुशांत के साथ डांस कर रही युवती अभिनेता की भांजी है। अंजना ने ट्वीट के बहाने यह बताने की कोशिश की है कि सुशांत और उनके परिवार में कितना प्यार था। इस दावे को आजतक ने भी ट्वीट किया है। आजतक ने इस क्लिप को टीवी चैनल पर चलाने के साथ ही डिजिटल माध्यम पर एक रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए अभिनेता के साथ उनकी भांजी के डांस किये जाने का वर्णन किया है।
ट्वीट का आर्काइव यहाँ देखा जा सकता है।
हिंदुस्तान लाइव ने भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
ट्वीट का आर्काइव यहाँ देखा जा सकता है।
इस खबर को देश के लगभग कई प्रमुख मीडिया घरानों ने प्रमुखता से प्रकाशित/प्रसारित किया है।

Fact Check/Verification
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मीडिया में आये दिन कई दावे वायरल हो रहे हैं। हाई प्रोफ़ाइल बन चुके इस मामले की छानबीन अब सीबीआई के हवाले है। क्या सुशांत सिंह अपनी भांजी मल्लिका सिंह के साथ डांस कर रहे हैं, इसका सच जानने के लिए पड़ताल आरंम्भ की। वायरल दावे की पड़ताल के लिए वीडियो को invid की मदद से कई कीफ्रेम में बदलते हुए रिवर्स इमेज करने पर कुछ ख़ास पता नहीं चल सका कि वीडियो में डांस करती युवती कौन है।

कुछ कीवर्ड्स की मदद से खोजने पर मनप्रीत तूर नामक एक ट्विटर हैंडल द्वारा 17 जून को पोस्ट की गई एक तस्वीर प्राप्त हुई। यह तस्वीर इसी वायरल वीडियो का एक हिस्सा है। मनप्रीत तूर का अकाउंट साल 2014 में बनाया गया है और उन्होंने खुद को ट्विटर पर डांसर बताया है।
ट्वीट का आर्काइव यहाँ देखा जा सकता है।
खोज के दौरान हमें मनप्रीत का इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्राप्त हुआ। वायरल वीडियो की एक तस्वीर को तूर ने 4 जून साल 2017 में अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है।

मनप्रीत ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए राब्ता फिल्म के सेट की बात की है। उन्होंने लिखा है कि इस पल को नहीं भुलाया जा सकता है।
7 जून साल 2017 को मनप्रीत ने राब्ता फिल्म का एक गाना भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। इस वीडियो में भी दोनों, वायरल हो रहे क्लिप में दिख रहे ड्रेस में देखे जा सकते हैं।
पड़ताल के दौरान आजतक द्वारा ट्वीट किये गए वायरल पोस्ट को करेक्ट करते हुए एक ट्वीट किया गया है। आजतक ने लिखा है कि,
“CORRECTION- ये सुशांत और मनप्रीत तूर का वीडियो है। सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह इसे रिकॉर्ड कर रही हैं। सुशांत अपनी फ़िल्म की शूटिंग के दौरान मल्लिका को अक्सर साथ ले जाते थे। ये अमृतसर में फिल्म राबता की शूटिंग के दौरान की मस्ती है।”
Conclusion
हमारी पड़ताल में यह साफ हो गया कि मीडिया द्वारा जिस वीडियो को सुशांत और उनकी भांजी का बताया जा रहा है असल में वह गलत दावा है। वीडियो में अभिनेता के साथ दिख रही युवती कोरियोग्राफर मनप्रीत तूर हैं।
Result- Misleading
Sources
Twitter- https://twitter.com/ItsManpreetToor/status/1273012705528549377
Instagram- https://www.instagram.com/p/BU55QuIlfRt/
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें:9999499044या ई-मेल करें:checkthis@newschecker.in