Fact Check
पुजारी की पिटाई के इस वायरल वीडियो में नहीं है कोई जातीय एंगल, भ्रामक दावा वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में एक युवक एक पुजारी को क्रिकेट बल्ले से बेरहमी से पीटते हुए दिख रहा है। दावा किया गया है कि हरियाणा के एक गांव में कुछ जातिवादी गुंडों ने इस ब्राह्मण पुजारी की किडनैप करके बेरहमी से पिटाई की।
इस दावे को कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी शेयर किया है।
ऑप इंडिया नामक वेबसाइट ने भी इसी दावे से मिलते जुलते एक ट्विटर यूजर का पोस्ट अपने लेख में शामिल करते हुए स्टोरी प्रकाशित की है।
Fact check / Verification
वीडियो का सच जानने के लिए हमने गूगल पर एक कीफ्रेम को कुछ कीवर्ड्स की मदद से खोजा। इस दौरान हमें Kohraam.com नाम की स्थानीय वेबसाइट पर छपे लेख में वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम मिला, जहां पुलिस के हवाले से बताया गया है कि फतेहाबाद के ढाबी कलां गांव में एक पुरुष और महिला के बीच आपत्तिजनक ऑडियो वायरल हो गया था। ग्रामीणों को पुजारी पर शक था कि ऑडियो में पुजारी की आवाज है, जिसके चलते लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी।
खोजने पर हमें दैनिक जागरण की वेबसाइट पर वायरल वीडियो के बारे जानकारी मिली। लेख के मुताबिक, हरियाणा के फतेहाबाद जिले के ढाबीकलां गांव के एक 26 वर्षीय पुजारी को गांव की एक लड़की से अश्लील बातें करने के आरोप में गांव के ही लोगों द्वारा पीटा गया है।
पड़ताल के दौरान हमें न्यूज़ 18 की वेबसाइट पर एक लेख मिला। रिपोर्ट में बताया गया है कि फतेहाबाद पुलिस ने पुजारी को पीटने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले पर पुजारी की पिटाई करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।
इसके अलावा, हमने फतेहाबाद पुलिस से भी फ़ोन पर सीधा संपर्क किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ढाबी कलां गांव के पुजारी की पिटाई के मामले में किसी भी प्रकार का कोई जातीय एंगल नहीं है। उन्होंने बताया कि दोनों ही पक्ष सामान्य जाति से हैं।
खोजने पर पता चला कि पुजारी की पिटाई वाला यह वीडियो बंगाली भाषा में भी भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ था। जिसकी जानकारी पश्चिम बंगाल पुलिस ने ट्विटर पर ट्वीट करके दी थी।
Conclusion
पड़ताल के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि फतेहाबाद स्थित ढाबी कलां गांव के पुजारी की पिटाई के इस वायरल वीडियो में किसी भी प्रकार का कोई जातीय एंगल नहीं है।
Update- इस लेख को 23 फरवरी 2023 को अपडेट करते हुए फतेहाबाद पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई FIR की कॉपी को अटैच किया गया है।
Result – Misleading
Our Sources
https://kohraam.com/state-news/temple-priest-by-bat-in-hariyana-181687.html/
Conversation on call with Fatehabad police
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें:checkthis@newschecker.in