Claim
भारतीय सेना जाँबाज़ है। जाँबाज़ थे। जाँबाज़ रहगें। हमारे सेना को सलाम है। LaC पर वीरगति को प्राप्त सैनिकों के प्रति हमारी श्रद्धांजलि।

ट्वीट का आर्काइव वर्जन यहाँ देखा जा सकता है।
भारत-चीन सीमा से लगे गलवान घाटी में पिछले कई दिनों से लगातार चल रहे तनाव के बीच कल दोनों सेनाओं के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से करीब दर्ज़न भर से अधिक सैनिकों के शहीद होने की ख़बरें मीडिया की सुर्ख़ियों में हैं। ख़बरों की मानें तो भारत के करीब 20 जवान शहीद हुए हैं तो वहीं अपुष्ट ख़बरों के मुताबिक चीन के 40 से अधिक जवान मारे गए या बुरी तरह से घायल बताये जा रहे हैं। इसी बीच एक ट्विटर यूजर ने कुछ जवानों के पार्थिव शरीर के साथ कैप्शन में LAC पर वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। पोस्ट में देखा जा सकता है कि कई जवानों के पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटे हुए हैं।
फैक्ट चेक:
इंडो-चीन बॉर्डर पर कल सैनिकों के शहीद होने से पूरा देश स्तब्ध है। करीब 4 दशक बीत जाने के बाद भी सीमा पर दोनों सेनाओं के बीच इस तरह का कोई भी खूनी संघर्ष नहीं हुआ था। देश में जहाँ चीनी सामानों का होलिका दहन हो रहा है तो वहीं सोशल मीडिया में कई यूजर देश के जवानों की तस्वीर को टैग करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। कुछ कीवर्ड्स की मदद से सेना के जवानों की तिरंगे में लिपटी तस्वीर का सच जानने का प्रयास किया। इस दौरान कई ख़बरों के लिंक खुलकर सामने आये, लेकिन फ़िलहाल कहीं भी शेयर हो रही तस्वीर नहीं दिखाई दी।


गूगल रिवर्स इमेज की सहायता से खोजने पर पता चला कि जिस तस्वीर के साथ LAC पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है असल में वह कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीद हुए जवानों की है।



कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में सेना के दो वरिष्ठ अधिकारी सहित 5 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। इलाके में हुई एक मुठभेड़ में 2 आतंकवादी भी मारे गए थे। सेना ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि 2 वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों में 2 जूनियर रैंक के अफसर, 1 स्थानीय पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। यह वही तस्वीर है जो इस समय चीन बॉर्डर पर शहीद हुए जवानों का बताकर शेयर की जा रही है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स पढ़ने के बाद यह साफ़ हो गया कि जिस तस्वीर को चीन बॉर्डर पर शहीद हुए जवानों का बताया जा रहा है, असल में वह तस्वीर कश्मीर में शहीद हुए जवानों की है।
Tools Used
Google Reverse Image
Twitter Advanced Search
Snipping
Result- Misleading
(किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in)