Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
भीषण आग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय जमकर वायरल हो रहा है. दावा किया गया है कि यह वीडियो दिल्ली के रोहिणी स्थित CNG पंप का है, जहां ब्लास्ट होने की वजह से भयानक आग लग गई. वीडियो किसी सड़क पर से बनाया गया है, जिसमें एक ढांचे में से आग की भयानक लपटें और धुआँ निकलता दिख रहा है.
ट्वीट का आर्काइव यहां देखा जा सकता है.

एक फेसबुक यूजर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 11 में CNG पंप हुआ ब्लास्ट आग की लपटों में तब्दील हुआ CNG पंप, ब्लास्ट होने की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल.’ वीडियो के साथ इसी जैसे कई पोस्ट फेसबुक और ट्विटर पर काफी शेयर किए जा रहे हैं.
28 मार्च को मीडिया संस्था TV9 भारतवर्ष और द फ्री प्रेस जनरल ने भी वायरल वीडियो को रोहिणी के सीएनजी पंप में आग का बताकर शेयर किया था. हालांकि, द फ्री प्रेस जर्नल की वेबसाइट से अब ये खबर हट चुकी है.

वायरल वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर हमें कोई खास नतीजे नहीं मिले. लेकिन कीवर्ड्स की मदद से खोजने पर पता चला कि कुछ लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था कि ये आग रोहिणी सेक्टर 11 स्थित एक शादी के टेंट में लगी थी, ना कि किसी सीएनजी पंप में. देशहित न्यूज नाम के एक यूट्यूब चैनल ने भी इस वीडियो को 28 मार्च 2022 को अपलोड किया था. यहां वीडियो के साथ लिखा है कि रोहिणी के जापानी पार्क में लगे एक शादी के पंडाल में भीषण आग लगी.
वायरल वीडियो को लेकर हमें दिल्ली पुलिस का 28 मार्च का एक ट्वीट भी मिला. ट्वीट में वायरल वीडियो का एक स्क्रीनशॉट मौजूद है और लिखा है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर गलत जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है. यह आग रोहिणी के सीएनजी पंप में नहीं बल्कि 24 मार्च को एक पंडाल में लगी थी. पुलिस के अनुसार, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था.
इसके बाद हमें घटना से जुड़ी कई रिपोर्ट्स मिल गईं. एनडीटीवी की एक खबर में बताया गया है कि शादी के पंडाल में लगी इस आग के लिए फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां को आना पड़ा था. अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया था. हालांकि, इस खबर में यह भी कहा गया है कि जिस शादी के पंडाल में आग लगी थी उसके पास एक सीएनजी पंप भी मौजूद है.
इसे भी पढ़ें.. श्रीगंगानगर की कलेक्टर रुक्मणी रियार का नहीं है सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस का यह वीडियो
कुल मिलाकर हमारी पड़ताल में यह साफ हो जाता है कि यह वीडियो दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 11 का ही, लेकिन यह भीषण आग एक शादी के पंडाल में लगी थी ना कि किसी सीएनजी पंप में.
Our Sources
Reports of NDTV, Amar Ujala and Deshhit News
Tweet of Delhi Police
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Vasudha Beri
July 1, 2024
Runjay Kumar
June 10, 2024
Runjay Kumar
May 24, 2024