Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
बिग बॉस फेम अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Actor Siddharth Shukla) की मृत्यु की खबर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। जिसके बाद उनके निधन से जुड़ी कई भ्रामक खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, तो वहीं दूसरी तरफ तालिबान ने अपनी जीत की खुशी में काबुल में हथियारों की परेड निकाली, जो कि सोशल मीडिया पर इस हफ्ते चर्चा का विषय बनी रही। यूजर्स ने इस मुद्दे को लेकर भी कई तरह के दावे किए। हमारी टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ ऐसे ही फेक दावों की पड़ताल करके, उनका सच दुनिया के सामने रखा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उज्जैन की जिस गफ़ूर बस्ती में लोगों ने मुहर्रम के जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे, शिवराज सरकार ने उस पूरी बस्ती को ही खाली करा दिया है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि यह अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी वीडियो है। जब हमने दावे की पड़ताल की तो पाया कि वायरल दावा गलत है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम शख्स की बिजली चोरी पकड़ी गई, तो वह अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने लगा। जब हमने दावे की पड़ताल की तो पाया कि वायरल वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर हेलीकॉप्टर का एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी सेना द्वारा अफगानिस्तान में छोड़े गए हेलीकॉप्टर को अब तालिबानी चलाना सीख रहे हैं। जब हमने दावे की पड़ताल की तो पाया कि वायरल दावा भ्रामक है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जब पाकिस्तान ने अफगानी शरणार्थियों को लेने के लिए बॉर्डर के दरवाजे खोले, तो बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान में शरण लेने के लिए भागने लगे। जब हमने दावे की पड़ताल की तो पाया कि वायरल दावा गलत है।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Shaminder Singh
May 16, 2024
Vasudha Beri
June 7, 2024
Komal Singh
June 3, 2024