Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC की जीत के बाद राज्य में महिलाओं के साथ हिंसा की कई खबरें सुर्खियों में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता के नाम पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। दावा है कि यह तस्वीर पश्चिमी मिदनापुर जिले में रहने वाली एक लड़की की है जिसका सामूहिक बलात्कार कर हत्या कर दी गई। साथ ही कहा जा रहा है कि इस लड़की का दोष सिर्फ इतना था कि ये भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता थी।

पोस्ट से जुड़े आर्काइव को यहां पर देखा जा सकता है।


पोस्ट से जुड़े आर्काइव को यहां पर देखा जा सकता है।
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने पश्चिमी मिदनापुर जिले के SI Sankha Chatterjee से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि ये घटना 3 मई की है। युवती के घरवालों को उसका शव उसी के घर के पीछे मिला। पीड़िता के पिता ने अपने घर के पीछे किसी निर्माण कार्य के लिए मजदूरों को रखा था। युवती जब निर्माण कार्य वाली जगह पर गई, तो वहां पर मौजूद मजदूरों ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है, पीड़िता भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नहीं थी।
हमने युवती के पड़ोसियों से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि पीड़ित युवती एक छात्रा थी उसका भाजपा के साथ किसी भी तरह से कोई संबंध नहीं था। पीड़िता घर के पीछे चल रहे निर्माण कार्य वाली जगह पर गई थी। जिसके बाद वो वापस नहीं लौटी, फिर घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। काफी समय तक ढूंढने के बाद पीड़िता का शव उसके पिता को काफी बुरी हालत में निर्माण कार्य वाली जगह पर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन मजदूरों को गिरफ्तार किया है जो कि पीड़िता के घर पर निर्माण कार्य करने के लिए आए थे। इनमें दो पुरुष और एक महिला मजदूर शामिल है।
TV9 Bangla, Bangla News Live और Hindustan Times Bangla पर इस मामले से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स हमें मिली। बंगाली भाषा में प्रकाशित इन रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता की उम्र 21 साल थी। वो Debra College से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी। हमने इन सभी रिपोर्ट को ध्यान से पढ़ा, लेकिन हमें किसी भी मीडिया रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं मिला कि पीड़िता भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता थी।

हमारी पड़ताल में मिले तथ्यों के बाद ये स्पष्ट होता है कि वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। पीड़िता भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नहीं थी। गलत दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
| Claim Review: भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता के साथ बंगाल मे रेप कर हत्या कर दी गई। Claimed By: Viral Social Media Post Fact Check: Misleading |
Hindustan Times Bangla: https://bangla.hindustantimes.com/bengal/districts/student-raped-and-murdered-in-abandoned-house-woman-arrested-in-pingla-including-2-labors-31620142609692.html
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
June 28, 2024
Runjay Kumar
June 19, 2024
Runjay Kumar
June 18, 2024