Fact Check
Weekly Wrap: लोकसभा चुनाव से जुड़े इस हफ्ते के टॉप 5 फैक्ट चेक
लोकसभा चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर राजनीति से जुड़े कई फर्जी दावे वायरल हो रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो खासा चर्चा में रहा। पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि उन्होंने कांग्रेस के ख़त्म होने की बात कही है। चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बारे में दावा किया गया कि बीजेपी ने उन्हें मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी रैलियों में चीन का संविधान लेकर जाते हैं। एक पोस्ट को शेयर करते हुए कहा जाने लगा कि बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को चुनाव से पहले ही अपनी हार का आभास हो गया है। आप नेता आतिशी मार्लेना के एक वीडियो के जरिए दावा किया गया कि उन्होंने दिल्ली में बिजली सब्सिडी ख़त्म होने की बात कही है। हालांकि, हमारी जांच में ये दावे फर्जी साबित हुए।

क्या मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस खत्म हो गई है?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस खत्म हो गई है। हमारी पड़ताल में ये दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

दिल्ली में बिजली सब्सिडी बंद होने का दावा है फर्जी
सोशल मीडिया यूजर्स ने आतिशी मार्लेना के एक वीडियो को शेयर कर दावा किया कि दिल्ली सरकार की तरफ से दी जाने वाली बिजली सब्सिडी बंद हो गई है। हमारी जांच में ये दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या चुनाव नतीजे आने से पहले ही मनोज तिवारी को हो चुका है अपनी हार का आभास?
सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि मनोज तिवारी ने लोकसभा चुनाव में नतीजे आने से पहले ही अपनी हार मान ली है। हमारी जांच में ये दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या राहुल गांधी अपने कार्यक्रम में चीन का संविधान लेकर जाते हैं?
सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि राहुल गांधी अपने कार्यक्रमों में चीन का संविधान लेकर जाते हैं। हमारी जांच में ये दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या भाजपा ने प्रशांत किशोर को बनाया मुख्य प्रवक्ता?
सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी के जरिए दावा किया गया कि भाजपा ने प्रशांत किशोर को प्रवक्ता नियुक्त किया है। हमारी पड़ताल में ये दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z