Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने संन्यास ले लिया है. यह दावा विराट कोहली और रोहित शर्मा की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलग- अलग वीडियो के साथ किया गया है.


विराट कोहली और रोहित शर्मा के सन्यास लेने को लेकर किया जा रहा यह दावा पूरी तरह झूठा है. अभी तक ऐसी कोई खबर नहीं आई है कि कोहली ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. अगर ऐसा वाकई हुआ होता तो यह एक बहुत बड़ी खबर होती और अभी तक मीडिया में छा गई होती.
साथ ही, इस दावे के साथ विराट कोहली की जिस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो शेयर किया जा रहा है वो 2 महीने पहले हुए एशिया कप 2022 का है. इस वीडियो में विराट ऐसा कहीं नहीं कह रहे हैं कि वह संन्यास लेने वाले हैं. रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस वाला वीडियो हाल ही का है. लेकिन उन्होंने भी कॉन्फ्रेंस में नहीं कहा कि वह संन्यास लेने वाले हैं.
इसके अलावा, खबरों के अनुसार, कल यानी 11 नवंबर को हुए सेमीफाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडिया टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ से कुछ सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में पूछा गया था. सवाल था कि T20 क्रिकेट में रोहित शर्मा, विराट कोहली, अश्विन, और भुवनेश्वर कुमार का क्या भविष्य होगा. इस पर राहुल द्रविड़ ने जवाब दिया था कि इस समय इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी.
कुल मिलाकर निष्कर्ष निकलता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास लेने का दावा गलत है. दो महीने पुरानी प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जा रहा है.
अपडेट- रोहित शर्मा के संन्यास लेने वाला दावा इस खबर में 13 नवंबर 2022 को जोड़ा गया है.
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Komal Singh
March 26, 2024
Komal Singh
March 21, 2024
Arjun Deodia
November 16, 2022