Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान खुलेआम पैसे बांटते पकड़े गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। एक्स पोस्ट का आर्काइव यहां देखें।

इस वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें इसी वीडियो के साथ 13 फरवरी 2022 का एक्स पोस्ट मिला जिसमें इस वीडियो को 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का बताया गया है।

जांच में आगे हमने संबंधित की-वर्ड के साथ गूगल सर्च किया। जिससे हमें हिंदुस्तान, द लल्लनटॉप और न्यूज़ 18 द्वारा फरवरी 2022 में प्रकाशित ख़बरें मिलीं। इन ख़बरों में बताया गया है कि यह वीडियो 2022 में उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान का है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चुनाव क्षेत्र खटीमा में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी वीडियो के साथ AAP प्रत्याशी एसएस कलेर द्वारा आरोप लगाए गए थे कि डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करने के दौरान मुख्यमंत्री धामी लोगों को पैसे बांट रहे थे।

13 फरवरी 2022 के इस वीडियो में मुख्यमंत्री धामी पैसे बांटते नहीं दिख रहे हैं। लेकिन वीडियो में वे कैमरा बंद करने के लिए कहते नज़र आते हैं जिसकी वजह वीडियो में स्पष्ट नहीं है। 2022 में भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और तब आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने इसे शेयर कर चुनाव आयोग से मामले पर संज्ञान लेने की गुहार की थी।

जांच से हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पुष्कर सिंह धामी के खुलेआम पैसे बांटते पकड़े जाने का दावा फ़र्ज़ी है। हमने पाया है कि साल 2022 में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के समय के वीडियो को लोकसभा चुनाव 2024 का बताकर शेयर किया जा रहा है।
Result: Missing Context
Sources
X post by @anupagrawal23 on 13 February 2022.
Report published by Hindustan on 13 February 2022.
Report published by News 18 on 14 February 2022.
Report published by on 15 February 2022.
X post by Aam Aadmi Party Uttarakhand on 13 February 2022.
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z
Shaminder Singh
May 16, 2024
Vasudha Beri
July 1, 2024
Runjay Kumar
June 27, 2024