Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact Check
सोशल मीडिया पर इस हफ्ते एक सन्देश WhatsApp पर तेजी से शेयर होते देखा गया। इस सन्देश के जरिए दावा किया गया कि आम खाकर तुरंत कोल्ड ड्रिंक्स पीने पर आदमी की मौत हो जाती है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर भी एक दावा तेजी से वायरल हुआ। एक तस्वीर के जरिए कहा जाने लगा कि उन्हें दिल्ली के एक मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया। पीएम मोदी की यूएस यात्रा को लेकर भी कई फर्जी दावे सोशल मीडिया की सुर्ख़ियों में रहे। एक पोस्ट शेयर कर कहा गया कि अमेरिकी कांग्रेसमैन Tim Burchett ने पीएम मोदी को बेशर्म बताया है। इसी तरह कई अन्य खबरों को लेकर इस हफ्ते वायरल हुए टॉप 5 फर्जी दावों का फैक्ट चेक इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जाने लगा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिल्ली स्थित जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह में जाने से रोका गया। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया के कई माध्यमों पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जाने लगा कि अमेरिकी कांग्रेसमैन Tim Burchett ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘बेशर्म’ और ‘निर्लज्ज’ कहा है। हमारी जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर आम और कोल्ड ड्रिंक्स को लेकर एक दावा तेजी से वायरल हो गया। दावा किया जाने लगा कि आम खाकर तुरंत कोल्ड ड्रिंक्स पीन से कुछ लोगों की मौत हो गई। हमारी जाँच से यह साबित हो गया कि वायरल दावा फर्जी है। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

चीन में उइगर मुस्लिम की पिटाई का बताकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हमारी जांच में पता चला कि यह वीडियो चीन का नहीं बल्कि थाईलैंड का है। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

कई सोशल मीडिया यूजर्स एक पोस्ट शेयर कर दावा करने लगे कि क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को भारत की वनडे क्रिकेट टीम का कप्तान बना दिया गया है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
JP Tripathi
June 22, 2024
Runjay Kumar
June 15, 2024
JP Tripathi
June 8, 2024