Fact Check
Weekly Wrap: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, स्वतंत्रता दिवस और फुटबॉलर लियोनल मेस्सी को लेकर वायरल हुई फेक खबरों की पड़ताल
सोशल मीडिया पर इस हफ्ते देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को लेकर एक दावा तेजी से वायरल हुआ। पोस्ट को शेयर कर दावा किया गया कि चंद्रचूड़ ने भारत की जनता से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की अपील की है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले से हुए ध्वजारोहण का भी एक वीडियो वायरल हो गया। 30 सेकंड के वीडियो को शेयर कर दावा किया गया कि इस बार लाल किले पर ध्वजारोहण हुआ ही नहीं। फुटबॉलर लियोनल मेस्सी को लेकर भी एक दावा इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ। इसी तरह कई अन्य मामलों पर इस हफ्ते वायरल हुए फर्जी दावों का सच इस रिपोर्ट में पढ़ा जा सकता है।

क्या सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने जनता से की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की अपील?
सोशल मीडिया पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की एक तस्वीर को शेयर कर दावा किया गया कि उन्होंने जनता से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की अपील की है। हमारी जांच में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या 15 अगस्त को लाल किले पर नहीं हुआ ध्वजारोहण? अधूरा वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर ध्वजारोहण नहीं हुआ। यह दावा एक 30 मिनट की वीडियो क्लिप के साथ वायरल हुआ था। हमारी जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

दीवार पर लगी लियोनल मेस्सी की जर्सी की तस्वीर भ्रामक दावे के साथ वायरल
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि अल-नासर क्लब के लॉकर रूम में लियोनल मेस्सी की जर्सी की तस्वीर दीवार पर लगाई गई है। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

चेन्नई में गाय के हमले से घायल हुई बच्ची का वीडियो फरीदाबाद का बताकर वायरल
गाय द्वारा एक बच्ची पर हमला किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दावा किया गया कि यह वीडियो फरीदाबाद के सेहतपुर का है। हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

क्या मोदी सरकार सभी भारतीय यूजर्स को दे रही है फ्री रिचार्ज?
इंटरनेट पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि मोदी सरकार द्वारा सभी भारतीय यूजर्स को 28 दिन वाला फ्री रिचार्ज दिया जा रहा है। हमारी जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in