Tuesday, June 16, 2026

Fact Check

Weekly Wrap: कर्नाटक चुनाव समेत कई अन्य मामलों पर इस सप्ताह वायरल हुए टॉप 5 फर्जी ख़बरों के फैक्ट चेक

Written By JP Tripathi
May 6, 2023
banner_image

इस हफ़्ते कर्नाटक चुनाव पर कई फर्जी दावे शेयर किए गए। एक वीडियो के जरिए दावा किया गया कि कर्नाटक में आम जनता ने बीजेपी के काफिले पर हमला बोल दिया। एक ग्राफिक को शेयर कर कहा जाने लगा कि NDTV ने एक ओपिनियन पोल जारी करते हुए कर्नाटक में कांग्रेस की बढ़त का दावा किया है। एक अन्य पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि बिहार में एक पति ने अपनी पत्नी का कत्ल इसलिए कर दिया, क्योंकि वह हिन्दू थी। इसी तरह इस हफ़्ते सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा वायरल किए गए टॉप 5 फर्जी ख़बरों का फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

तेलंगाना में बीजेपी की प्रचार गाड़ी पर हुए हमले का पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि कर्नाटक चुनाव से पहले आम लोगों ने बीजेपी की प्रचार गाड़ी पर हमला बोल दिया। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है। 

बागेश्वर धाम नहीं गए अभिनेता गोविंदा, फर्जी वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि फिल्म अभिनेता गोविंदा, मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे थे. हमारी जांच में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

क्या NDTV ने ओपिनियन पोल के जरिए कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत का किया दावा?

सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक के जरिए दावा किया गया कि NDTV ने कर्नाटक में होने वाले चुनाव के लिए ओपिनियन पोल जारी किया है। इस पोल के जरिए संस्था ने कांग्रेस को बहुमत मिलने की बात की है. हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला। फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

बिहार में पति ने किया पत्नी का कत्ल, मामला झूठे सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दावा किया गया कि एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपनी हिंदू पत्नी को ‘इस्लाम की इज्जत की खातिर’ मार दिया. हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

महिला को साड़ी पहना रहे व्यक्ति का वीडियो फर्जी दावे के साथ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया कि रफीक नाम के एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़कियों को शादियों में साड़ी पहनाने का बिजनेस शुरू कर दिया है. हमारी जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है।

किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in

image
यदि आप किसी दावे का सच जानना चाहते हैं, किसी तरह की प्रतिक्रिया देना चाहते हैं या हमारे किसी फैक्ट चेक को लेकर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं, तो हमें +91-9999499044 पर व्हाट्सएप या checkthis@newschecker.in​. पर ईमेल करें. आप हमारे Contact Us पेज पर जाकर वहाँ मौजूद फॉर्म भी भर सकते हैं.
Newchecker footer logo
ifcn
fcp
fcn
fl
About Us

Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check

Contact Us: checkthis@newschecker.in

14,935

Fact checks done

FOLLOW US
imageimageimageimageimageimageimage