Fact Check
Weekly Wrap: पढ़ें राजनीति, धर्म तथा स्वास्थ्य को लेकर इस हफ्ते शेयर किए गए भ्रामक दावों के फैक्ट चेक
पिछले हफ्ते की ही तरह इस हफ्ते भी सोशल मीडिया पर राम मंदिर से जुड़े दावे सर्वाधिक वायरल हुए. अन्य दावों में राजनीति तथा स्वास्थ्य संबंधी पोस्ट्स की अधिकता देखने को मिली. अयोध्या राम मंदिर महोत्सव में पुष्प वर्षा करने पर आयोजकों द्वारा दलित समाज के बच्चे की पिटाई, रतन टाटा द्वारा भारतीय सेना को बुलेटप्रूफ बसें देने, DMK सांसद कनिमोझी द्वारा अयोध्या राम मंदिर के 613 किलो का घंटा भेजने, सरकार द्वारा भारतीय न्याय संहिता लाने के बाद अडानी समूह के ट्रक व्यवसाय में घुसने तथा महाराष्ट्र पुलिस द्वारा कोरोना वैक्सीन स्कैम से सचेत रहने के लिए जारी किया गया मैसेज सोशल मीडिया पर इस हफ्ते वायरल हुए प्रमुख दावों में शामिल हैं.

क्या अयोध्या राम मंदिर महोत्सव में पुष्प वर्षा करने पर आयोजकों ने दलित समाज के बच्चे को पीटा?
सोशल मीडिया पर दो व्यक्तियों द्वारा स्कूली ड्रेस पहने एक छात्र को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को इस दावे से शेयर किया जा रहा है कि “अयोध्या राम मंदिर महोत्सव में पुष्प वर्षा करने पर आयोजकों ने दलित समाज के बच्चे को पीटा”. हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ें.

क्या रतन टाटा ने भारतीय सेना को बुलेट प्रूफ और बम प्रूफ बसें उपलब्ध कराई हैं?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में यह दावा किया जा रहा है कि उद्योगपति रतन टाटा ने भारतीय सेना को बुलेट प्रूफ और बम प्रूफ बसें उपलब्ध कराई हैं. हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ें.

क्या DMK सांसद कनिमोझी ने अयोध्या राम मंदिर के लिए भेजा 613 किलो का घंटा?
जी न्यूज़ समेत अन्य मीडिया आउटलेट्स ने यह दावा किया है कि तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके की सांसद कनिमोझी के परिवारजनों ने राम मंदिर के लिए 613 किलो का घंटा भेजा है. हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ें.

क्या सरकार द्वारा भारतीय न्याय संहिता लाने के बाद ट्रक व्यवसाय में घुसा अडानी समूह?
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि सरकार द्वारा ट्रक आदि वाहनों से जुड़े नए कानून लाने के बाद अडानी समूह ट्रक व्यवसाय में घुस कर छोटे ड्राइवरों का व्यापार खत्म करने वाला है. हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ें.

क्या महाराष्ट्र पुलिस ने जारी किया है कोरोना वैक्सीन स्कैम से सचेत करने वाला यह वायरल मैसेज?
देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल मैसेज के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस ने लोगों को कोरोना वैक्सीन की आड़ में हो रहे स्कैम को लेकर सचेत करने के लिए यह भेजा है. हालांकि हमारी पड़ताल में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए पूरा फैक्ट चेक यहां पढ़ें.
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
फैक्ट-चेक और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारा WhatsApp चैनल फॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029Va23tYwLtOj7zEWzmC1Z